वैक्सीनेशन सेवा ...... जिले में आयोजित केम्पो में शनिवार वेक्सिनेशन का रिकार्ड ... ???, श्री सत्यनाराण मंदिर में कल भी लगेगा कैंप ........
- जिले में 18047 लोगों को लगी वैक्सिंन, डीसी दीप्ति उप्पल तथा विधायक राणा गुरजीत सिंह ने लोगों को किया प्रेरित
- सबसे अधिक श्री सत्यनारायण मंदिर में 1285 लोगों का हुआ टीकाकरण
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब सरकार द्वारा कोरोना वैक्सिंन दवाई की उपलब्धता के बाद जिले में 3 जुलाई शनिवार को आयोजित मेगा वेक्सिनेशन केम्पो में रिकार्ड टीकाकरण हुआ है। जिसमे पिछले सभी रिकार्ड तोड़ते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 18047 लोगो को वेक्सिनेशन की है। वही क्षेत्र के विधायक राणा गुरजीत सिंह तथा डीसी कपूरथला दीप्ति उप्पल ने वैक्सीनेशन सेंटरों का दौरा कर लोगों का हौसला बढ़ाया और कोरोना से बचाव के लिए वेक्सिन लगवाने के लिए प्रेरित किया।
वहीँ एसएमओ डॉ संदीप धवन ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को सुबह 10 बजे से कपूरथला शहर के धार्मिक परिसर श्री सत्य नारायण मंदिर, राधा स्वामी सत्संग घर, पुलिस लाइन, श्री नीलकंठ मंदिर अर्बन एस्टेट, अमरनाथ स्कूल नजदीक बस स्टैंड, प्राचीन शिव मंदिर नजदीक बाईपास और फिटनेस जिम अमृतसर रोड, बावा लालवानी स्कूल परिसर में आयोजित वैक्सीनेशन कैंप दौरान 4134 लोगो का टीकाकरण हुआ है।
उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि श्री सत्यनारायण मंदिर में सबसे अधिक 1285, राधा स्वामी सत्संग घर में 860, श्री गुरुद्वारा साहिब अर्बन स्टेट में 250, अमरनाथ हिंदू स्कूल में 350 और बाबा लालवानी स्कूल में 100 लोगों को वैक्सीनेशन की गई है।
वहीँ श्री सत्यनारायण मंदिर के मुख्य सेवादार नरेश गोसाई ने बताया कि कल 4 जुलाई को भी वेक्सिनेशन केम्प लगाया जायगा। जिसमे को- वैक्सिंन की दूसरी डोज़ और 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगो को पहली और दूसरी डोज़ लगाई जायगी। इसके साथ ही विदेश पढ़ने के लिए जाने वाले विद्यार्थीओ के लिए भी अब सरकार ने टीकाकरण मंजूरी दे दी है। जिनको मंदिर परिसर में आयोजित केम्प में वेक्सीन लगाई जायगी। उन्होंने यह भी बताया कि वेक्सीन लगवाने के लिए आने वाले लोगों के बैठे तथा जलपान की व्यवस्था मंदिर कमेटी की तरफ से की जाती है।
वहीं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ रणदीप सिंह ने बताया कि जिले में शनिवार को 18047 लोगों को वैक्सीनेशन लगाई गई है।
इस वैक्सीनेशन ड्राइव में प्रबंधक कमेटी की तरफ से डॉ भोला भीम सेन अग्रवाल, सुदेश कुमार अग्रवाल रविंदर अग्रवाल, राजेश सूरी, अमन बहन ,पुलकित सूरी, अनिल गुप्ता, राकेश शर्मा, पंकज, सुशील सूरी आदि ने वैक्सीनेशन कैंप में आने वाले लोगों की रजिस्ट्रेशन तथा अन्य कार्यों में सेवा निभा रहे हैं।















No comments