ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking ..... सुलतानपुर लोधी नगर कौंसिल में विजिलेंस की दबिश, EO तथा क्लर्क रंगे हाथों काबू .... ???

- सफाई कर्मी की बकाया राशि का 1.59 लाख का चेक देने के एवज में मांगी 30 हज़ार रिश्वत  

- 15 हज़ार रिश्वत के साथ रेंज हाथो ईओ कौंसिल और 5 हज़ार के साथ क्लर्क काबू   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला  


कपूरथला जिले के डिवीजन सुल्तानपुर लोधी में शुक्रवार को दोपहर विजिलेंस विभाग ने सुल्तानपुर लोधी नगर कौंसिल में छापेमारी कर EO तथा सेनेटरी इंस्पेक्टर को 20000 रिश्वत के साथ काबू किया है। इसकी पुष्टि एसएसपी विजिलेंस दलजिंदर सिंह ढिल्लो ने की है और बताया कि ईओ को 15 हज़ार तथा क्लर्क को 5 हज़ार रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।  
एसएसपी विजिलेंस दलजिंदर सिंह ढिल्लो ने बताया कि शिकार्यकर्ता बिक्रमजीत सिंह पुत्र सतपाल की माता आशा रानी वर्ष 1990 में बतौर सफाई कर्मी नगर कौंसिल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती हुई थी। जो कि एक अगस्त 2019 ड्यूटी दौरान बीमार हो गई और ड्यूटी पर न जाने के कारण  कौंसिल द्वारा उसे सस्पेंड कर दिया गया। शिकायतकर्ता की माता आशा रानी को ईओ द्वारा बहाल करने के उपरांत वह एक जनवरी 2020 को ड्यूटी पर हाज़िर हो गई। जिसकी हाज़री क्लर्क अजीत सिंह द्वारा लगाई गई। आशा रानी द्वारा गैर हाज़िर समय का मेडिकल संबंधित कर्मी को दिया गे था। 
शिकायतकर्ता की माता 31 मार्च 2020 को रिटायर्ड होने के बाद कई बार बकाया राशि के लिए ईओ बलजीत सिंह तथा क्लर्क अजित सिंह से मिल गया। शिकायतकर्ता जब एक जुलाई 2021 को ईओ से मिला तो बकाया राशि लगभग एक लाख 59 हजार का चेक दे दिया गया। इसके बाद ईओ और क्लर्क द्वारा शिकायतकर्ता को फ़ोन कर कई बार कहा गया कि उक्त चेक जो दिया गया वह उनका अधिकार नहीं बनता था। लेकिन फिर भी दे दिया गया। इसलिए उनकी सेवा-पानी उन्हें दिया जाये नहीं तो रिटायरमेंट का बकाया नहीं मिलेगा। इस स्बक्के बाद क्लर्क द्वारा रिटायरमेंट की राशि देने के लिए 28 हज़ार कथित रिश्वत की मांग की गई। शिकार्यकर्ता बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि इस समय उसके पास पैसे नहीं है वह घर से लेकर दे देगा। उसने घर से 15 हज़ार रुपए दे दिए और पैसे कम करने की गुजारिश की लेकिन उन्होंने 15 हज़ार लेने के बाद 15 हज़ार और लेन की मांग की। 

जिसके बाद शिकायतकर्ता बिक्रमजीत सिंह ने विजिलेंस विभाग को शिकायत की और डीएसपी अश्वनी कुमार के नेत्रत्व ने गई विजिलेंस विभाग की टीम ने शुक्रवार दोपहर को ट्रेप लगाकर नगर कौंसिल सुल्तानपुर लोधी के कार्यालय में दबिश दी। और मोके पर पहुँच EO बलजीत सिंह बिलगा तथा क्लर्क अजित सिंह रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। 

No comments