ब्रेकिंग न्यूज़

सीएम पंजाब के नए आदेश .... प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू हटाया ....

- इनडोर में 100 और आउटडोर में 200 की गैदरिंग की भी मंजूरी    

- बार, सिनेमा हॉल,  रेस्तरां आदि भी खुल सकेंगे, लेकिन स्कूल अभी रहेंगे बंद    

खबरनामा इंडिया ब्यूरो पंजाब    

पंजाब में कोरोना संक्रमण के हालातों में सुधार आने पर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जनता को राहत देने के मंतव्य से अब प्रदेश में नाइट कर्फ्यू तथा वीकेंड लॉकडाउन को हटाने के आदेश दे दिए हैं। वहीँ इसके साथ ही सोमवार से इनडोर कार्यक्रमो में 100 तथा आउटडोर कार्यक्रम में 200 की गैदरिंग की अनुमति भी दे दी गई है। लेकिन इन आदेशों के साथ सीएम ने डीजीपी को यह भी आदेश दिए है कि रैली और प्रोटेस्ट मीटिंग दौरान कोविद नियमों की उलंघना करने वाले राजनितिक नेताओ के चलान किये जाये। 

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के दिए गए आदेशों में उन्होंने कुछ शर्तो के आधार पर बार, सिनेमा हॉल, रेस्तरां, स्विमिंग पूल, जिम, मॉल, स्पोर्ट्स कंपलेक्स, म्यूजियम और जू खोलने की इजाज़त दे दी है। फिलहाल स्कूल बंद रहेंगे लेकिन कॉलेज, कोचिंग सेंटर्स और अन्य सभी उच्च संस्थान जिले के DC को एक सर्टिफिकेट जमा करवा खोल सकेंगे कि कम-से-कम दो सप्ताह पहले टीचिंग, नॉन-टीचिंग स्टाफ और स्टूडेंट्स को वैक्सीन की कम-से-कम एक डोज लगी हुई हो। इन सभी राहतो के साथ साथ CM ने यह भी कहा कि मास्क पहनने को सुनिश्चित किया जाए।

No comments