ब्रेकिंग न्यूज़

बिजली संकट पर नसीहत देने वाले नवजोत सिद्धू ने जुर्माने के साथ भरा बिजली का बकाया बिल..... फिर या ट्वीट .. ???

- ट्वीट में लिखा -- घरेलू उपभोक्ताओं और इंडस्ट्री को 3 से 5 प्रति यूनिट पर बिजली दी जाये   

खबरनामा इंडिया माझा इंचार्ज। अमृतसर, पंजाब 


प्रदेश में बिजली संकट के चलते अपनी ही सरकार पर हमला बोलने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने बिजली बिल के बकाया की राशि जुर्माने के साथ अदा कर दी है। और फिर उसके बाद एक बार फिर बिजली संकट पर कैप्टन सरकार को नसीहत भी दे दी है। सिद्धू द्वारा किए गए ट्वीट में उन्होंने घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ताओं को सस्ती दरों पर बिजली दिए जाने का लिखा है।

बता दे कि सरकार को बिजली संकट पर लगातार कई ट्वीट कर नसीहत देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू का खुद का बिजली बिल लगभग साढ़े 8 लाख बकाया था। और उनके द्वारा अपनी ही सरकार को नसीहतों के ट्वीट के बाद सोशल मिडिया पर इस बात को लेकर काफी फ़ज़ीहत हुई। जिसके बाद सिद्धू ने अपने बकाया बिल की राशि को जुर्माने के साथ अदा किया और फिर से ट्वीट करने शुरू कर दिए। 

नवजोत सिंह सिद्धू ने बिजली संकट से उबरने का रास्ता सुझाते हुए एक के बाद एक दो ट्वीट किए। जिसमे उन्होंने लिखा है, 'घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ताओं को सस्ती दरों पर बिजली दी जाए'। एक अन्य ट्वीट में लिखा कि  'पंजाब सरकार पहले से ही 9 हजार करोड़ की सब्सिडी देती है, लेकिन हमें घरेलू और इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं को 10-12 रुपए प्रति यूनिट सरचार्ज के बजाय 3-5 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली देनी चाहिए। साथ ही 24 घंटे की सप्लाई, कोई पावर कट नहीं और 300 यूनिट तक फ्री में बिजली दी जानी चाहिए।

No comments