ब्रेकिंग न्यूज़

बटाला में फायरिंग ..... एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, दो गंभीर घायल. .... पढ़ें क्यों ..???

- प्रेम प्रसंगो के चलते लड़की परिवार के लोगो ने लड़के परिवार  चलाई ताबड़तोड़ गोलियां  

खबरनामा इंडिया पंकज शर्मा। बटाला, पंजाब   

पंजाब के बटाला में प्रेम प्रसंग को लेकर रविवार को एक परिवार पर फायरिंग करने की खौफनाक घटना घटी है ,जिसमे एक ही परिवार के 4 लोगों मौत हो गई, वहीं 2 लोग जख्मी भी हुए है जिनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी अनुसार यह घटना बटाला के गांव पुराना बल्लरवाल में घटी है। और मृतकों की पहचान मंगल सिंह पुत्र उजागर सिंह, सुखविंदर सिंह पुत्र मंगल सिंह, जसवीर सिंह पुत्र मंगल सिंह और बबनदीप सिंह पुत्र जसपाल सिंह के रूप में हुई है। इसी परिवार के हरमनदीप सिंह और जसप्रीत सिंह घायल भी हुए हैं। दोनों को पहले बटाला सिविल अस्पताल और फिर अमृतसर रेफर कर दिया गया। वहीं शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मार्चरी में रखवा दिया गया है।

सिविल अस्पताल में उपचारधीन हरमन सिंह, जसप्रीत सिंह के परिजनों के अनुसार उनके भाई का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। रविवार सुबह लड़के का परिवार अपने खेतों में काम कर रहा था और इसी बीच लड़की के पिता और कुछ अन्य अज्ञात लोग आए और उन्होंने हमला बोल दिया।

वहीँ घटना के संबंध में डीएसपी हरकिशन सिंह ने बताया कि रविवार को गांव बल्लरवाल वासी सुखविंदर सिंह उर्फ़ सोनी द्वारा गांव के ही एक परिवार के छह लोगों पर गोलियां चलाने की घटना अंजाम में लाई गई है। जिसमे दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। और दो घायलों का उपचार चल रहा है। घायलों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जाँच जारी है।


No comments