देशव्यापी विरोध .... महंगे पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के खिलाफ केंद्र सरकार को जगाने के लिए जनता ने बजाए हॉर्न .....
- हरियाणा में महिलाओं में रसोई गैस सड़क पर रख किया प्रदर्शन
- पंजाब में भी कई स्थानों पर आम लोगो और किसानो के समर्थको ने केंद्र सरकार के खिलाफ निकली भड़ास
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
देश में महंगे हुए पेट्रोल-डीजल और दिन प्रतिदिन बढ़ गए रसोई गैस के दाम के खिलाफ देशव्यापी रोष प्रदर्शन वीरवार को पंजाब और हरियाणा में किया गया जिस दौरान विरोध जता रहे लोगों ने जहां 2 घंटे जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सब बंद रखा। वही हॉर्न बजाकर केंद्र सरकार को जगाने का प्रयास भी किया। संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से इस आह्वान को कई जगह ट्रांसपोर्टरों ने समर्थन दिया। पंजाब और हरियाणा में इसके चलते कई क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जरूरी सेवाओं को छोड़कर लगभग बाकी सभी बंद रहा। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर सरकार को जगाने के लिए वाहनों के हॉर्न बजाने शुरू कर दिए। कई क्षेत्रों में किसानो ने ट्रेक्टर को ट्राली पर रखकर महंगे हुए पेट्रोल डीज़ल का विरोध जताया।
केंद्र सरकार के खिलाफ इस विरोध प्रदर्शन में पानीपत में लगभग 11 बजे दिल्ली-अमृतसर हाईवे पर टोल बैरियर के नजदीक किसान संगठनों से जुड़े लोग गैस सिलेंडर और चूल्हे के साथ पहुंचे। बाइक, कार और ट्रक आदि पर किसान यूनियन के झंडे लगे हुए थे। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और काफी देर हॉर्न भी बजाये। इसी तरह पंजाब के अमृतसर में भंडारी पुल पर ऑल इंडिया किसान सभा के बैनर के नीचे एकत्र हुए किसान गैस सिलेंडर भी लेकर पहुंचे। और मोदी सरकार को अंबानी और अडानी की गुलाम बताकर नारे लगाए। वहीँ जालंधर में किसानों ने सुबह 10 से 12 बजे तक 2 घंटे का प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) ने जालंधर-पानीपत हाईवे पर रामा मंडी फ्लाईओवर से पीछे लुधियाना की तरफ गाड़ियां खड़ी कर प्रदर्शन किया है। कपूरथला में भी किसान समर्थको ने माल रोड पर स्थित रिलाइंस ट्रेंड के बाहर एकर हो केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कई क्षेत्रों में रोष मार्च निकाल महंगे हुए पेट्रोल, डीज़ल और रसोई गैस के लेकर दाम को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की है।
बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा आह्वाहन पर पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ 8 जुलाई को देशव्यापी विरोध का फैसला किया था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के थाली बजाने के विचार की तर्ज पर 8 मिनट तक हॉर्न बजाएं। संयुक्त किसान मोर्चा ने लोगों से सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपने वाहन सड़क किनारे लगाने को कहा था।












No comments