कपूरथला जिले में रुकी वैक्सीनेशन ड्राइव कब होगी शुरू, पढ़ें ... ???
- कल से दवाई ना होने के कारण वैक्सीनेशन कैंपो में होने वाली वैक्सीन का काम रुका
- आज शाम तक वैक्सिंन की दवाई आने की उम्मीद, कल से शुरू होगा टीकाकरण -- SMO
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को सुधारने के लिए जहां केंद्र सरकार और प्रदेश की सरकार द्वारा वैक्सीनेशन ड्राइव को तेज करने के निर्देश है, वही इन आदेशों के विपरीत कपूरथला जिले
में 2 दिन से वैक्सीनेशन ड्राइव का कार्य रुका हुआ है। यह कार्य दवाई का स्टॉक ना होने के कारण रुका के होने की पुष्टि करते हुए कपूरथला के एसएमओ डॉ संदीप धवन ने बताया कि शुक्रवार शाम तक वैक्सीन का स्टॉक आने की उम्मीद है जिसके बाद शनिवार से सभी सैंटरो पर दवाई भिजवा कर वैक्सीनेशन ड्राइव को सुचारू रूप से चला दिया जाएगा।
बता दें कि कोरोना संक्रमण की बिगड़ती स्थिति तथा जनता को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए सरकार ने हर किसी को वैक्सिंग की दवा का टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित किया था। और दूसरी तरफ स्वास्थ्य केंद्रों द्वारा मुफ्त टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। पहले पहल तो आम जनता वैक्सीनेशन को लेकर काफी संक्षेप में थी। लेकिन सरकार के द्वारा जागरूक करने के बाद अब वैक्सीनेशन करवाने के लिए प्रदेश की जनता पूरी तरह से उत्साहित है।
लेकिन मौजूदा हालातों में पिछले 2 दिनों से जिले में वैक्सीन की दवाई ना होने के कारण वैक्सीनेशन ड्राइव का कार्य रुका हुआ है।













No comments