ब्रेकिंग न्यूज़

बिजली संकट .... कैप्टन सरकार ने सरकारी दफ्तरों के समय को लेकर लिया बड़ा फैसला, पढ़ें ..??

राज्य के पास 1550 मेगावाट बिजली कम  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब   


प्रदेश में कई  दिनों से बढ़ रहे बिजली संकट के चलते जनता को कुछ राहत देने के मंतव्य से आज कैप्टन सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिसमें सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव किया है। ताकि बिजली खपत काम हो सके।  सीएम कैप्टन अमेरंद्र सिंह  द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार राज्य शुक्रवार से सभी सरकारी दफ्तर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही खुलेंगे। 
बता दें कि पंजाब में बिजली संकट काफी गहरा गया है। और एनआरएलडीसी  जानकारी अनुसार पंजाब में इस समय पर बिजली की मांग 14245 मेगावाट है, जबकि इसके मुकाबले सप्लाई 12695 मेगावाट है। रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब में गत दोपहर करीब 12 बजे तक यह डिमांड 12695 तक है जिसकी पूर्ति हुई है जबकि कुल मांग 14245 मेगावाट है। यानी के राज्य के पास 1550 मेगावाट बिजली कम है।

No comments