इंजीनियर दर्शन सिंह की अतिरिक्त निगरान इंजीनियर कपूरथला के तौर पर हुई नियुक्ति ....
- पहले भी कई ओहदो पर दे चुके है सेवाएं
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
पंजाब स्टेट पावर निगम लिमिटड की तरफ से इंजी. दर्शन सिंह की अतिरिक्त निगरान इंजीनियर, संचालन शहरी मंडल कपूरथला के तौर पर नियुक्ति की गई है। और दर्शन सिंह ने आज वीरवार को अपना ओहदा भी संभाल लिया गया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोगों को निर्विघ्न बिजली सेवाओं और विशेष कर किसानो को बिजली सम्बन्धित पेश आ रही मुश्किलों के हल के लिए वह हमेशा यत्नशील रहेंगे। उन्होंने लोगों से अपील भी की कि मौजूदा समय में तापमान में हुई वृद्धि और मानसून की देरी कारण बिजली की माँग में भी वृद्धि हुई है जिसके मद्देनज़र सभी बिजली का प्रयोग संयम के साथ करें।
इंजी. दर्शन सिंह, जोकि पहले अतिरिक्त निगरान इंजीनियर बाँट, पूर्व मंडल, जालंधर के तौर पर बखूबी सेवाएं निभाई। उनका फोकल पुआइंट जालंधर नये बनाए ग्रिड में विशेष योगदान रहा है। जिस से जालंधर के उद्योगों को बड़ी राहत मिली थी।










No comments