पंजाब पुलिस की बड़ी कारवाही ...... नकली नोट के कारोबार से जुड़े एक महिला सहित 6 गिरफ्तार, जाली नोट भी बरामद ... पढ़े कहाँ .. ???
- आरोपिओ से 2000 और 500 रुपये के 147000 के नकली नोट हुए बरामद
- नोट छपाई में उपयोग होने वाले केमिकल युक्त तैयार कच्चे कागज के 30 पैकेट सहित केमिकल पाउडर और रंगों से भरी बोतलें भी मिली
- नकली नोटों की ढुलाई उपयोग होने वाली स्कोडा कार, वर्ना कार और महिंद्रा मैक्सिको भी पुलिस ने की बरमाद
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला,पंजाब
पंजाब के कपूरथला जिले में चल रहे नकली नोटों के व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने एक खास ऑपरेशन के दौरान 6 आरोपिओ को हिरासत में लिया है। और उनके पास से 2000 और 500 रुपये के 1,47,000 रुपये के नकली नोट सहित 7500 भारतीय करेंसी भी जब्त की है। इस बात का खुलासा करते हुए एसएसपी कपूरथला हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि आरोपिओ से नकली नोट बनाने के लिए उपयोग होने वाले केमिकल से तैयार कागज के 30 पैकेट, केमिकल, रंगों से भरी बोतलें और केमिकल पाउडर के पैकेट के साथ-साथ नकली मुद्रा वितरित करने वाले तीन वाहनों को भी जब्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परगट सिंह वासी राजेवाल खन्ना, हरप्रीत कौर उर्फ प्रीति वासी मुल्लांपुर सरहिंद, चरनजीत सिंह उर्फ चन्ना एवं मोहिंदर कुमार दोनों वासी भंडाल बेट, पवन कुमार सेठी और खन्ना सिटी वासी गुरविंदर सिंह गुरी के रूप में हुई है।
एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने जानकारी देते हुए बताया कि कपूरथला के सुभानपुर थाना पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि एक स्कोडा कार नंबर पीबी10-डीएस-3700 जिसको परगेट सिंह पुत्र भजन सिंह चला रहा है और जिसमें हरप्रीत कौर नामक महिला भी है, वह अनजान लोगों को पैसे दोगुने करने का लालच देकर नकली नोट दे रहे है। इस सुचना और जाली नोटों के अवैध धंधे पर लगाम लगाने के लिए एएसपी भुलथ अजय गांधी की निगरानी में थाना सुभानपुर प्रभारी व पुलिस टीम का विशेष दल गठित किया गया।
गठित किये गए पुलिस दल ने नडाला से सुभानपुर रोड पर विशेष चेक पोस्ट बनाकर स्कोडा कार को चेकिंग के लिए रोका, तलाशी के दौरान पुलिस को 2000 रुपये का एक नोट बरामद हुआ इस के अतिरिक्त 7500 रुपये की भारतीय करेंसी के साथ केमिकल से भरी बोतल, 20 ग्राम वजन का पाउडर वाला एक पैकेट, 500 - 500 के नोट बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 400 केमिकली पेपर के 4 पैकेट और 2000 - 2000 के नोट बनाने के लिए 800 व्हाइट पेपर के 8 पैकेट बरामद हुए।
एसएसपी ने अधिक खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से प्राथमिक पूछताछ दौरान ज्ञात हुआ है कि वह आसानी से पैसा कमाने के लिए इस अवैध धंधे में शामिल हुए हैं और उनके गिरोह के कुछ और सदस्य भी अलग-अलग वाहनों में लोगों को नकली नोट बांट रहे हैं। इनके वाहनों में भारी मात्रा में कच्चा माल भी मौजूद होता है, जिससे नकली नोट बनते हैं।
पुलिस दल तुरंत इनके अन्य सहयोगियों की उपस्थिति के संदिग्ध क्षेत्र में छापेमारी कर एक महिंद्रा मैक्सिको वाहन से चरनजीत सिंह चन्ना और महिंदर कुमार को पकड़ लिया और 500 - 500 के नोट बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 300 केमिकल युक्त कागजों के 3 पैकेट और 2000 - 2000 रुपये के नोट बनाने के 200 व्हाइट पेपर के 2 पैकेट जब्त किए।
इसी तरह, पुलिस दल ने दयालपुर फ्लाईओवर के पास एक वरना कार नंबर PB-41-F-S8819 को भी रोक लिया और पवन कुमार उर्फ़ सेठी और गुरविंदर सिंह गुरी को गिरफ्तार कर लिया और 2000 रुपये के 1,20,000 रुपये के 60 नकली नोट और 500 रुपये के 25000 रुपये के 50 नकली नोट 3 के साथ जब्त कर लिया। 500 - 500 के नोट बनाने के लिए रासायनिक रूप से उपचारित 300 कागजों के पैकेट और 2000 - 2000 रुपये के नकली नोट बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 1000 व्हाइट पेपर के 10 पैकेट बरामद किए।
पुलिस टीम ने इन आरोपियों के खिलाफ इस अवैध गतिविधि में शामिल होने और लोगों को ठगने के आरोप में सुभानपुर थाने में IPC की धारा 420,406,489C,489D,489E के तहत मामला दर्ज किया है।
एसएसपी ने यह भी कहा कि पूछताछ के दौरान इस रैकेट के 11 और सदस्यों की संलिप्तता सामने आई है और इन सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमों को रवाना किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच के बाद कई और भी खुलासे होंगे।















No comments