ब्रेकिंग न्यूज़

जिला पुलिस की कारवाही ... चोरी के 14 मोटरसाइकिल सहित 2 गिरफ्तार .... पढ़े कहां से ???

- सुल्तानपुर लोधी के झल लाई वाला में चोरों ने बाइक को वन क्षेत्र में छिपाया था   

- गुरुद्वारा बेर साहिब, सिविल अस्पताल परिसर व आसपास के कई इलाकों से करते थे बाइक चोरी  

खबरनामा इंडिया गगनदीप सिंह। कपूरथला     

पंजाब के कपूरथला जिले की पुलिस ने बाइक चोरी की आशंका वाले क्षेत्रों में निगरानी करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की और सुल्तानपुर लोधी के झल लाई वाला के वन क्षेत्र में छिपा कर रखी हुई 14 चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए आरोपियों की पहचान लाभा पुत्र अवतार सिंह और सरबजीत सिंह उर्फ साब्बो उर्फ भंगी पुत्र जसपाल सिंह दोनी वासी गांव लटियांवाल के रूप में हुई है।

एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख से मिली जानकारी अनुसार थाना परभारिओ को वाहन चोरी की आशंका वाले क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिए गए थे ताकि जिले में चोरी की घटनाओ पर लगाम लगाई जा सके। इसी क्रम में सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र में गुरुद्वारा बेर साहिब व अन्य स्थानों से वाहन चोरी की कुछ शिकायतें मिली थीं, इसलिए डीएसपी सरवन सिंह बल और एसएचओ सुल्तानपुर लोधी की निगरानी में पुलिस की विभिन्न टीमें बना निगरानी की जा रही थी। पुलिस गश्त के दौरान एक टीम को आरोपी लाभा और सब्बो की मौजूदगी की सूचना मिली, जो आदतन अपराधी थे और मोटरसाइकिल और उनके पुर्जे बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे।

पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो चोरी की बाइक बरामद की है, जबकि आरोपियों ने पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास भी किया था। गिरफ्तार आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ है कि दोनों नशे के आदी हैं और विभिन्न थानों में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामलों में शामिल हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों ने यह भी खुलासा किया था कि उन्होंने इलाके से कई बाइक चोरी की थी और इन बाइकों को झल लाई वाला के वन क्षेत्र में छिपा कर रखा हुआ है। और कुछ मोटरसाइकिलों के पुर्जों को अलग कर दिया था और ड्रग्स खरीदने के लिए पैसे की व्यवस्था करने के लिए उन्हें अपने ग्राहकों को बेच दिया गया है।

पुलिस टीम ने तुरंत वन क्षेत्र की तलाशी ली और आरोपियों की निशानदेही पर छिपा कर रखी 12 ओर बाइक बरामद कीं है। दोनों आरोपियों के खिलाफ सुल्तानपुर लोधी थाने ने आईपीसी की धारा 379,482,201 के तहत मामला दर्ज किया है। 


No comments