सीएम हाउस के बाहर धरने पर बैठे भगवंत मान सहित आप के 23 नेताओ पर मामला दर्ज पर मान भड़के .... मिडिया से हुए मुखातिब ... ??
- भगवंत मान ने नवजोत सिद्धू को बिजली मंत्री बनाने का कहा
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
सीएम अमरिंदर सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन करने वाले आम आदमी पार्टी के भगवंत मान सहित 23 नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने पर भगवंत मान भड़के हुए है। और सोमवार को मिडिया से मुखातिब हो उन्होंने सिद्धू द्वारा बिजली मुद्दे पर ट्वीट करने के बयानों का खुलकर समर्थन किया है। बता दे कि आप सांसद भगवंत मान और विधायकों हरपाल सिंह चीमा, मीत हेयर, कुलवंत सिंह पंडोरी, मंजीत सिंह बिलासपुर और बलदेव सिंह सहित 23 लोगों पर धारा 188 और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मामला दर्ज होने के बाद भगवंत मान ने सोमवार को मिडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जब से आम आदमी पार्टी ने कैप्टन के सिसवां फार्म हाउस के सामने रोष प्रदर्शन किया है तब से कांग्रेस नेता भी बिजली संकट को देखते हुए बोलने लगे हैं कि प्रदेश के लोगों को मुफ्त 300 यूनिट बिजली दी जा सकती है। और सरकार ने ऐसा करने का वादा भी किया था।
भगवंत मान ने नवजोत सिद्धू के बयानों का समर्थन करते हुए अपने अंदाज़ में कहा कि जिस कांग्रेसी नेता ने 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की बात कही थी। उसे बिजली मंत्री बना दिया जाए, क्योंकि वर्तमान बिजली मंत्री फार्म हाउस में आराम फरमा रहे हैं और जनता सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रही है।
दूसरी तरफ कपूरथला के आप जिला प्रधान गुरपाल सिंह इंडियन ने सरकार के इस रवैये की सख्त शब्दों ने निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार हमेशा ही जनता की आवाज को दबाने की कोशिश में रही है। बिजली मुद्दे पर भी दिए गए धरने प्रदर्शन में आप नेताओ पर पानी की बौछारे और लाठिया बरसाई गई जो सरकार के तानाशाही रवैये की मिसाल है।










No comments