वैक्सीनेशन सेवा ...... श्री सत्यनारायण मंदिर में आयोजित कैंप में 546 लोगो को लगी वेक्सीन, कल भी लगेगा कैंप ........
- श्री सत्यनाराण मंदिर में आज कोविशील्ड और कोवेक्सीन दवाई की 546 लोगो को लगी वेक्सीन
- जनता को संदेश --- कोरोना के नियमों की पालना बेहद जरूरी, स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब सरकार द्वारा निर्देशों और दवाई की उपलब्धता के बाद 3 जुलाई से वैक्सीनेशन ड्राइव में आई तेज़ी के बाद भी आयोजित हुए केम्पो की कड़ी में रविवार को कपूरथला के श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर में 546 लोगो ने कोरोना वेक्सीन का टीका लगवाया है। इस बात की विस्तार से जानकारी देते हुए मंदिर प्रबंधक कमेटी के सेवादार डॉ राजेंद्र भोला तथा नरेश गोसाई ने बताया कि सिविल अस्पताल की टीम के सहयोग और डॉ राजीव भगत के नेत्रत्व में आयोजित कैंप में मंदिर परिसर में कोविशिलङ की पहली व दूसरी और कोवेक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई गई है।
वहीं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ रणदीप सिंह सहोता ने बताया कि आज जिले में 2116 लोगों को वैक्सीनेशन लगाई गई है।
वहीँ श्री सत्यनारायण मंदिर के मुख्य सेवादार नरेश गोसाई ने बताया कि कल 5 जुलाई को भी वेक्सिनेशन केम्प का आयोजन होगा। जिसमे को- वैक्सिंन की दूसरी डोज़ और 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगो को पहली और दूसरी डोज़ लगाई जायगी। इसके साथ ही विदेश पढ़ने के लिए जाने वाले विद्यार्थीओ के लिए भी अब सरकार ने टीकाकरण मंजूरी दे दी है। जिनको मंदिर परिसर में आयोजित केम्प में वेक्सीन लगाई जायगी। उन्होंने यह भी बताया कि वेक्सीन लगवाने के लिए आने वाले लोगों के बैठे तथा जलपान की व्यवस्था मंदिर कमेटी की तरफ से की जाती है।
इस वैक्सीनेशन ड्राइव में प्रबंधक कमेटी की तरफ से डॉ भोला भीम सेन अग्रवाल, सुदेश कुमार अग्रवाल, रविंदर अग्रवाल, राजेश सूरी, अमन बहन ,पुलकित सूरी, अनिल गुप्ता, राकेश शर्मा, पंकज, सुशील सूरी आदि ने वैक्सीनेशन कैंप में आने वाले लोगों की रजिस्ट्रेशन तथा अन्य कार्यों में सेवा निभा रहे हैं।











No comments