बॉलीवुड से दुखद खबर ....... अभिनेता युसूफ खान उर्फ दिलीप कुमार का लंबी बीमारी के बाद आज हुआ निधन .....
- पिछले महीने में दो बार अस्पताल में हुए दाखिल, उनके नजदीकी दोस्त फैजल फारूखी ने ट्विटर पर की उनके देहांत की करी पुष्टि
- दलीप कुमार को वर्ष 1991 में पद्म भूषण और 2015 में पद्म विभूषण से किया गया था सम्मानित
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। मुंबई
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार उर्फ युसूफ खान (98 वर्ष) का लंबी बीमारी के बाद बुधवार सुबह देहांत हो गया। इस दुखद खबर से पूरे बॉलीवुड में मातम सा छाया हुआ है। दिलीप कुमार के देहांत की पुष्टि उनके नजदीकी दोस्त फैजल फारूखी ने ट्विटर हैंडल पर की है। प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी ने भी उनके देहांत पर शोक व्यक्त करते हुए सोशल मिडिया पर कहा कि दिलीप कुमार जी सिनेमा लेजेंड के तौर पर हमेशा याद रहेंगे। उनका जाना हमारी सांस्कृतिक दुनिया के लिए नुकसान है।
दिलीप कुंमार का असली नाम युसूफ खान था, और उनका जन्म 11 दिसंबर 1922 को ब्रिटिश इंडिया के पेशावर जो अब पाकिस्तान में है, में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई नासिक में की थी। करीब 22 साल की उम्र में ही दिलीप कुमार को पहली फिल्म मिल गई थी। 1944 में उन्होंने फिल्म ज्वार भाटा में काम किया था, लेकिन यह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। वर्ष 1991 में दलीप कुमार को पद्म भूषण और 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
उन्होंने 'ज्वार भाटा' (1944), 'अंदाज' (1949), 'आन' (1952), 'देवदास' (1955), 'आजाद' (1955), 'मुगल-ए-आजम' (1960), 'गंगा जमुना' (1961), 'क्रान्ति' (1981), 'कर्मा' (1986) और 'सौदागर' (1991) सहित 60 लगभग बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था।
इससे पहले कोरोना की वजह से पिछले साल दिलीप कुमार के दो छोटे भाइयों का भी इंतकाल हो गया था। 21 अगस्त को 88 साल के असलम का और फिर 2 सितंबर को 90 साल के अहसान का देहांत हो गया। इसके चलते सायरा बानो और दिलीप कुमार ने 11 अक्टूबर को अपनी शादी की 54वीं सालगिरह का जश्न नहीं मनाया था।










No comments