CRIME ...... कपूरथला से नवयुवक की हत्या कर भाग रहे आरोपिओ ने टांडा में भी की वारदात ... ????
- मुकुल की हत्या कर भागे आरोपियों ने टांडा म़े पादरी को जख्मी कर कार छीनी, टांडा में भी मामला दर्ज
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। टांडा / कपूरथला, पंजाब
पंजाब के कपूरथला के बेगोवाल क्षेत्र में नवयुवक मुकुल की हत्या कर भाग रहे आरोपियों ने होशियारपुर जिले के क्षेत्र टांडा के गांव तलवंडी डड्डियां के पास एक पादरी को जख्मी कर गनप्वाइंट पर कार छीनने की घटना को भी अंजाम दिया है। और वारदात के बाद आरोपिओ ने हवाई फायर भी किए। घटना की सूचना मिलने के बाद टांडा पुलिस ने आरोपिओ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मंगल सिंह वासी गांव जब्बोवाल के साथ अज्ञात युवक भी था।
पादरी विजय नंदा पुत्र हुक्म नन्दा वासी बीर सेवा चर्च सल्लां रोड टांडा ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात वह अपनी पत्नी सहित किसी के घर प्रार्थना करके लौट रहा था। रात दस बजे लौटने समय उसकी कार के पास स्कूटरी सवार दो युवक एक युवक से किसी का पता पूछ रहे थे और उसके न बताने पर उससे झगड़ रहे थे। इतने में वह युवक खेतों की तरफ भाग गया तो स्कूटरी सवार उसके पीछे भागे। वह कार स्टार्ट करे जाने लगा तो दोनों युवक उसकी तरफ हवाई फायर करते हुए लपके और पिस्तौल उस पर तान दी। फिर पिस्तौल की बट्ट उसके सिर पर मारकर उसे जख्मी कर दिया और पिस्तौल दिखाकर उसकी पत्नी को कार से निकालकर अज्ञात युवक कार छीन फरार हो गए। और आरोपी मंगल स्कूटरी से भाग गया।
एसएचओ टांडा इंस्पेक्टर बिक्रम सिंह ने पीड़ित के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। जख्मी पादरी अस्पताल में उपचाराधीन है।













No comments