हत्या --- कपूरथला के इस क्षेत्र में नवयुवक की गोलिया मार की हत्या, 4 पर मामला दर्ज .... ???
- बेगोवाल में देर रात रंजिशन एक युवक की गोलियां मारी, दो सगे भाई सहित 4 लोग नामजद
पिता बोले -- बेटे मुकुल ने आरोपी प्रिंन्स के भाई को नशे में पकड़वाया था, उसी की रंजिश में प्रिंस ने मरवाया
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब
पंजाब के कपूरथला जिले में पुरानी रंजिश के चलते देर रात एक नवयुवक को गोलियां मारकर हत्या करने की वारदात अंजाम में आने की खबर है। घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित थाना की पुलिस ने दो सगे भाईयों सहित 4 आरोपिओ के खिलाफ हत्या व आर्मस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
जानकारी अनुसार मर्तक के पिता अशोक कुमार वासी मोहल्ला चढ़दी पत्ती वार्ड नं.9 बेगोवाल ने पुलिस को बताया कि वह घर में ही टेलर मास्टर का काम करता है। उसका एक लड़का व दो लड़कियां है। बड़ी लड़की की शादी हो चुकी है। छोटी लड़की व लड़का मुकुल अभी अविवाहित हैं। 18 जून की रात करीब 9 बजे किसी ने उनके घर का दरवाजे खटखटाया। जब वह बाहर आया तो देखा कि सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी पर मंगल सिंह वासी गांव जब्बोवाल, दलजीत सिंह शेरा वासी करतारपुर (जालंधर) खड़े थे। जिसे वह और उसका लड़का मुकुल पहले से ही जानते थे। जिन्होंने उसके लड़के मुकुल के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह खेलने गया है। उन्होंने स्कूटी पीछे घुमा ली और वापस गुरुद्वारा साहिब से खेल ग्राउंड की ओर जाने लगे। शक होने पर उसने पीछे जाकर देखा तो उन्होंने कहा कि लवली "आ चलिए' मुकुल घर में नहीं है, ग्राउंड में खेलने गया है। वह सभी वहां से चले गए और वह वापस घर लौट आया।
कुछ समय बाद ही उसने बाहर शोर सुना कि गुरुद्वारा चढ़दी पत्ती के पास गोली चल गई है। वह उसी समय मुकुल के दोस्त शमशेर सिंह शेरा वासी गांव नंगल लुबाणा बेगोवाल को साथ लेकर गुरुद्वारा साहिब की तरफ को आए। जहां पर काफी लोग एकत्र हुए थे। मौके पर खड़े लोगों ने बताया कि मुकुल को एक्टिवा सवार दो युवक व एक अन्य व्हीकल पर सवार युवक गोलियां मार कर फरार हो गए हैं। जब वह गुरुद्वारा साहिब के पीछे राणा के घर के पास पहुंचे तो देखा कि उसका लड़का गोली लगने के कारण तड़प रहा था।
घायल अवस्था में मुकुल ने उसे बताया कि मंगल, शेरा, लवली ने गोलियां मारी है और कह रहे थे कि यह सबकुछ उन्होंने प्रिंस के कहने पर किया है। वह तुरंत अपने घायल बेटे को उसके दोस्त शमशेर सिंह शेरा के साथ इलाज के लिए बेगोवाल के निजी अस्पताल ले गए। जहां पर ड्यूटी डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी दशा गंभीर बताई और कहा कि इसे तुरंत जालंधर के अस्पताल ले जाओ। जैसे ही वह मुकुल को इलाज के लिए जालंधर ले जा रहे थे तो भुलत्थ के समीप ही उसकी रास्ते में मौत हो गई। मुकुल के पिता अशोक कुमार ने यह भी बताया कि करीब पांच महीने पहले मंगल को कुछ युवकों ने पीटा था और नशे के केस में पुलिस को पकड़वाया था। जिस कारण मंगल के भाई प्रिंस ने कहा था कि मुकुल ने मंगल को पिटवाया था और नशे के केस में फंसाया था। इसी का बदला लेने के लिए उन्होंने उसके बेटे को मौत के घाट उतारा है।
थाना बेगोवाल पुलिस ने मृतक मुकुल के पिता के बयानो के आधार पर मंगल वासी गांव जब्बोवाल, दलजीत सिंह उर्फ शेरा वासी करतारपुर (जालंधर), लवली वासी बेगोवाल व प्रिंस वासी गांव जब्बोवाल के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एएसपी भुलत्थ अजय गांधी के अनुसार लड़ाई-झगड़े के पुराने मामले में यह हत्या हुई है। आरोपियों पर पहले से मारपीट व झगड़े के केस दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।














No comments