वैक्सीनेशन सेवा ...... धार्मिक स्थानों में आयोजित कैंप में वैक्सीनेशन जारी ........
- श्री सत्यनाराण मंदिर व श्री रानी साहिबा मंदिर मे 18 से 45 वर्ष और 45 वर्ष अधिक के लोगों को कोविशील्ड का लगाया जा रहा है टीका
- जनता को संदेश --- वेक्सीन के बाद भी कोरोना के नियमों की पालना बेहद जरूरी, स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब सरकार के नये आदेशों के तहत प्रदेश में को-वेक्सीन की दूसरी डोज़ और 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वर्ग के लोगो को वेक्सीन लगाने की मंजूरी के बाद आज रविवार को कपूरथला के श्री सत्यनारायण मंदिर व श्री रानी साहिबा मंदिर परिसर में सुबह 10 बजे से ही वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया है। जिसमे सिविल अस्पताल की टीम के सहयोग और डॉ राजीव भगत के नेत्रत्व में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो को वेक्सीन की डोज़ लगाई जा रही है। वहीं रानी साहिबा मंदिर में भी इसी क्रम में वेक्सीन की डोज़ लगाई जा रही है।
नरेश गोसाई ने यह भी बताया कि वेक्सीन लगवाने के लिए आने वाले लोगों के बैठे तथा जलपान की व्यवस्था मंदिर कमेटी की तरफ से की जाती है। बाद दोपहर नरेश गोसाई ने यह भी बताया कि रविवार को आयोजित वैक्सीनेश कैंप के दौरान 453 लोगों को वैक्सिंग का टीका लगाया गया है।
इस वैक्सीनेशन ड्राइव में श्री सत्यनारायण मंदिर प्रबंधक कमेटी की तरफ से डॉ भोला भीम सेन अग्रवाल, रविंदर अग्रवाल, राजेश सूरी, अमन बहन ,पुलकित सूरी, अनिल गुप्ता, राकेश शर्मा, पंकज, सुशील सूरी आदि ने वैक्सीनेशन कैंप में आने वाले लोगों की रजिस्ट्रेशन तथा अन्य कार्यों में सेवा निभा रहे हैं। वहीँ श्री रानी साहिबा मंदिर में शशि पाठक, पवन कालिया, अजित कुमार, दीपक कालिया, रशपाल सिंह बॉबी, मनदीप जोशी, अमित कालिया, मोहित और विकास अग्रवाल आदि सेवा निभाई है।












No comments