Corona Update ..... आज 74 नए पोसिटिव, 3 की मौत, 1323 लोगो को लगी वैक्सीन .... पढे लिस्ट ..??? .
- मई में 4354 पोसिटिव और 146 की हुई मौत, जबकि अप्रैल में 76 की हुई थी मौत
- जिले में मौत का आंकड़ा पहुंचा 479 पर
- जिले में अभी तक 146273 लोगो को लगी कोरोना की वेक्सीन
- जिले मे कोरोना संक्रमित मरीजों की रोजाना हो रही मौत से मृत्यु दर पहुंची 2.87 % , रिकवरी रेट 92.52 %
खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलो गति कुछ धीमी हुई है। सरकार ने फिर भी जनता को खुद बचाव करने की हिदायत देते हुए वीकेंड लॉक डाउन और रात का कर्फ्यू अभी 10 जून तक जारी है। कोरोना की रफ़्तार में कमी के चलते मंगलवार को जिले में 74 नए पोसिटिव और 3 मरीजों की मौत हुई है। वहीँ मौत का आंकड़ा 479 पर पहुँच गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में मई में संकर्मण की रफ़्तार और मरीजों की मौत अप्रैल के मुकाबले अधिक चिंता जनक थी। अप्रैल में 76 मरीजों की मौ हुई थी जबकि मई में 146 की हुई।
वहीँ जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ रणदीप सिंह ने बताया कि जिले में चल रही वेक्सिनेशन ड्राइव वेक्सीन आने के बाद फिर से निरंतर जारी हो गई है। और आज 1323 लोगो को वैक्सीन लगने के बाद जिले में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 146273 पर पहुँच गया है। उन्होंने सभी जिला वासिओ को वक्सीन करवाने की अपील भी की है।
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार कपूरथला में मंगलवार को आए 74 नए मामलों में 48 फरीदकोट लेब से, एंटीजन से 20 और अन्य लेब से 6 पोसिटिव की रिपोर्ट मिली है। वहीँ 2868 नए सेम्पल भी लिए गये है। वहीँ फरीदकोट लेब से 1447 की रिपोर्ट नेगेटिव भी आई है। और 33 की हालात चिंताजनक है।
स्वस्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार अभी तक जिले में 16665 पोजिटिव के साथ साथ 15420 मरीज ठीक भी हुए है। 766 एक्टिव कैस है वही 60 मरीज डिस्चार्ज भी किए गए हैं।
- 3 संक्रमित मरीजो की मौत
स्वास्थ्य विभाग कपूरथला से मिली जानकारी के अनुसार 56 वर्षीय महिला वासी गांव नत्थू चाहल की जीएमसी अमृतसर में 40 वर्षीय वासी फगवाड़ा की सिविल अस्पताल जालंधर में और 37 वर्षीय महिला वासी फगवाड़ा की सीएमसी लुधियाना में उपचार के दौरान मौत हुई है। जिसके बाद जिले में मौत का आंकड़ा 479 पर पहुँच गया है।
- लिस्ट में देखे कहां से किस की रिपोर्ट आई पोसिटिव ....


















No comments