SMO ने दी जरूरी सूचना ..... कपूरथला शहर में 2 जून को इन धार्मिक स्थानों में लगेगी वैक्सिंन ... ????
- श्री सत्यनारायण मंदिर और राधा स्वामी सत्संग घर में 45 + को कोवाशील्ड की पहली डोज और कोवेक्सीन की दूसरी डोज़ के लिए आयोजित होगा कैंप
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब सरकार द्वारा कोरोना की वैक्सिंग के संबंध में आए निर्देशों के अनुसार और वैक्सिंन दवाई की उपलब्धता को देखते हुए 2 जून को कपूरथला शहर के दो धार्मिक परिसरों में वैक्सीनेशन कैंप आयोजन किया जा रहा हैं। इस बात की जानकारी सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ संदीप धवन ने देते हुए बताया कि 2 जून को सुबह 10 बजे से को-वैक्सीन की दूसरी डोज़ और 45 + के लोगो को कोवशीलड की पहली डोज़ के लिए श्री सत्यनारायण मंदिर और राधा स्वामी सत्संग घर में स्वास्थ्य विभाग की टीम और सेवादारों के सहयोग से कैंप का आयोजन किया जाएगा।
श्री सत्यनारायण मंदिर के सेवादार नरेश गोसाई ने आने वाले लोगो से आग्रह किया कि वह अपनी पहचान के लिए आईडी कार्ड साथ जरूर लाये। उन्होंने यह भी बताया कि वेक्सिनेशन के उपरांत बैठने व जलपान की व्यवस्था मदिर प्रबंधक कमेटी की तरफ से की गई है।











No comments