ब्रेकिंग न्यूज़

वैक्सीनेशन ...... जिले में 146273 लोगो को कोरोना की वेक्सीन का लग चुका है टीका, जिनमे 78001 सीनियर सिटिजन ... ???

- 18 से 44 साल वाले गंभीर बीमारियों वाले ग्रुप में 13606 लोगों को लगी वैक्सीन 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

पंजाब सरकार के आदेशों के बाद कपूरथला ज़िले में चल रहे कोविड वैक्सीनेशन मुहीम में 1.5 लाख के करीब लोगो को वेक्सीनेश की जा चुकी है। इस बात की जानकारी देते हुए डीसी कपूरथला ने बताया कि एक जून तक जिले में 146273 लोगों की वैक्सीनेशन हो चुकी है। 

डीसी ने ज़िले में स्थापित किये गए 28 स्थायी वैक्सीनेशन सैंटरों में जारी वैक्सीनेशन बारे विस्तार से बताया कि इन 28 सेंटरो में अब दूसरी डोज़ लगवाने वालों के इलावा 18 से 44 साल के गंभीर बीमारियों वाले लोगों और 18 से 44 आयु वाले निर्माण वर्ग के कामगारों की वैक्सीनेशन हो रही है। वहीँ स्वास्थ्य विभाग की टीमों की तरफ से अलग -अलग गाँवों में विशेष कैंप लगा कर वैक्सीनेशन की जा रही है। 

कुल वैक्सीनेशन में सबसे ज़्यादा सीनियर सिटिजन श्रेणी का टीकाकरण भी हुआ है। जिनकी संख्या 78001 है। इसके इलावा 45 से 60 साल की आयु वर्ग में 22492 व्यक्तियों को वैक्सीन लगी है, जबकि 18 से 44 साल वाले गंभीर बीमारियों वाले ग्रुप में 13606 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इस के इलावा 18 से 44 साल की श्रेणी में भी उसारी वर्ग के 4033 कामगारों को वैक्सीन लगाई गई है।

ज़िला टीकाकरण अधिकारी डा.रणदीप सिंह ने बताया कि अब तक ज़िले में वैक्सीनेशन के बाद किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या का सामना नहीं करना पड़ा है। और सभी 28 सैशन साईटां और वैक्सीनेशन के बाद टीका लगवाने वाले व्यक्तियों को आबजरवेशन में रखने के प्रबंधों के इलावा किसी भी खराब स्थिति के साथ निपटने के लिए पूरे प्रबंध किये गए है। 



No comments