ब्रेकिंग न्यूज़

CORONA UPDATE .... पोसिटिव मामले हो रहे कम, लेकिन मौत का सिलसिला जारी, आज भी 3 की मौत सहित 24 नए पोसिटिव .... पढे लिस्ट ..???

जिले में मौत का आंकड़ा पहुंचा 519 पर, जून के 15 दिनों में 43 की मौत    

- जिले में अभी तक 163959 लोगो को लगी कोरोना की वेक्सीन  

- जिले मे कोरोना संक्रमित मरीजों की रोजाना हो रही मौत से मृत्यु दर पहुंची 2.98 % , रिकवरी रेट 95.03 %

खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला    

प्रदेश में कई दिनों से कोरोना एक्टिव केस कम हो रहे है। लेकिन कोरोना से हो रही मौत का सिलसिला जारी है। कपूरथला जिले में भी मृत्यु दर बढ़ रही है। जो कि गंभीर चिंता की बात है। कोरोना की रफ़्तार में कमी के चलते मंगलवार को जिले में 24 नए पोसिटिव और 3 मरीजो की मौत हुई है। वहीँ मौत का आंकड़ा 519 पर पहुँच गया है। 
वहीँ जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ रणदीप सिंह ने बताया कि जिले में चल रही वेक्सिनेशन ड्राइव वेक्सीन आने के बाद फिर से निरंतर जारी हो गई है। और आज 1126 लोगो को वैक्सीन लगने के बाद जिले में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 163959 पर पहुँच गया है। उन्होंने सभी जिला वासिओ को वक्सीन करवाने की अपील भी की है। 
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार कपूरथला में मंगलवार को आए 24 नए मामलों में 12 फरीदकोट लेब से, एंटीजन से 2 और अन्य लेब से 10 पोसिटिव की रिपोर्ट मिली है। वहीँ 2658 नए सेम्पल भी लिए गये है। वहीँ फरीदकोट लेब से 650 की रिपोर्ट नेगेटिव भी आई है।  
स्वस्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार अभी तक जिले में 17378 पोजिटिव के साथ साथ 16515 मरीज ठीक भी हुए है। 347 एक्टिव केस है वही 54 मरीज डिस्चार्ज भी किए गए हैं। 
- 3 संक्रमित मरीजो की मौत
स्वास्थ्य विभाग कपूरथला से मिली जानकारी के अनुसार 62 वर्षीय बजुर्ग वासी गांव बोपाराय की निजी अस्पताल जालंधर में, 55 वर्षीय महिला वासी फ़ज़लाबाद और 40 वर्षीय वासी कपूरथला की जीएमसी  अमृतसर में उपचार के दौरान मौत हुई है। जिसके बाद जिले में मौत का आंकड़ा 519 पर पहुँच गया है। 

- लिस्ट में देखे कहां से किस की रिपोर्ट आई पोसिटिव ....   

No comments