ब्रेकिंग न्यूज़

सीएम के नए आदेश ....... प्रदेश में कर्फ्यू और लॉकडाउन को लेकर नई गाइडलाइन जारी ....???

- कई प्रतिबंधों में राहत देने के साथ-साथ कर्फ्यू 25 जून तक बढ़ाया   

अब रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक लगेगा नाइट कर्फ्यू   

रेस्टोरेंट, ढाबे, सिनेमाघर, जिम आदि 50% क्षमता के साथ खुल सकेंगे  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो पंजाब   

पंजाब में कोरोना संकट के चलते लागू किए गए नाईट कर्फ्यू और लॉक डाउन को लेकर मंगलवार को सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह नए आदेश जारी करते हुए अवधि 25 जून तक बढ़ा दी है। हालाँकि कर्फ्यू के कारण लोगों की हो रही परेशानी को दूर करने के लिए और कोरोना संक्रमण के नए मामलों में काफी कमी आने के चलते पंजाब सरकार जनता को लगाए गए प्रतिबंधों से राहत भी दी है। 

सीएम अमरिन्दर सिंह की आज कोविड रिव्यू मींटिग करने के बाद यह रिआयते दी है। इस वीडियो कांफ्रेस से हुई इस मीटिंग में सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्दू और डीजीपी दिनकर गुप्ता भी शामिल हुए। कल से दुकानदारों को दुकाने खोलने के समय में कुछ और राहत दी गई है। कल से सिनेमा रेस्टोरेंट और जिम को फीसदी तक लोगों को अन्दर बिठाने की अनुमति दी गई है। नाइट कर्फ्यू के समय में भी कुछ राहत मिली है। अब शाम 8 बजे नाइट कर्फ्यू लगा करेगा।

पंजाब में अब 16 जून से रेस्टोरेंट, ढाबे, सिनेमाघर, जिम आदि 50% क्षमता के साथ खुल सकेंगे। शादी व अंतिम संस्कार में भी अब 50 लोग शामिल होने की अनुमति मिल गयी है।

No comments