चुनाव 2022 की तैयारियां ....... भाजपा प्रदेश प्रधान ने भाजयुमो नेताओ को दिए कमर कसने के निर्देश ....
- चंडीगड़ में हुई बैठक दौरान अश्वनी शर्मा ने संगठन को वार्ड स्तर पर मजबूत करने के लिए दिए टिप्स
- विधानसभा चुनावो में बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने के किये दावे
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब प्रदेश में 2022 में हाेने वाले विधानसभा चुनावो में जीत दर्ज करने के लिए भाजपा ने जोरशोर से तैयारियां शुरू कर दी है। जिसके संबंध में भारतीय जनता युवा मोर्च प्रदेश की बैठक चंडीगड़ कार्यलय में बीते दिनों सम्पन्न हुई। जिसमे भाजपा प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश भाजयुमों अधक्ष्य भानु प्रताप राणा, प्रदेश महासचिव दीपांशु घई एवं भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्क्षय अशोक शरीन हिक्की ने विशेष रूप से भाग लिया और भाजयुमो नेताओ से चुनावो की तैयारिओं संबंधी चर्चा करते हुए संगठन को वार्ड स्तर पर मजबूत करने के निर्देश भी दिए। वहीँ इस विशेष बैठक में कपूरथला से कॉलेजस आउटरीच को इंचार्ज भाजपा युवा मोर्चा पंजाब भरत महाजन, जिला प्रभारी प्रतीक कपूर, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अधक्ष्य एडवोकेट पियूष मनचंदा, महासचिव कुमार गौरव महाजन ने भी हिस्सा लेते हुए पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का प्रण किया।
भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अधक्ष्य एडवोकेट पियूष मनचंदा ने बैठक संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश स्तरीय नेताओ के साथ हुई चुनाव संबंधी चर्चा में आगामी चुनाव को देखते हुए जहाँ तैयारियां शुरू करने एवं संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओ को साथ जोड़ने हेतु कार्य करने के निर्देश दिए। वहीँ 2022 में प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने के दावे भी किये गए है।
एडवोकेट पियूष मनचंदा ने कहा कि पंजाब में अकाली भाजपा गठबंधन टूटने के बाद भाजपा पहली बार अपने दम पर राज्य की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। इससे पहले भाजपा ने निकाय चुनाव अपने दम पर लड़ा था। और कई सीटों पर विजय हासिल की। मनचंदा ने कहा कि कांग्रेस में अंतर् कलह के चलते पंजाब कांग्रेस की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। और दूसरी तरफ कोंग्रेसीओ द्वारा किये गए घोटाले जग जाहिर हो रहे है। हालात इतने बदतर हो गए है कि कांग्रेस के ही नेता सीएम कैप्टन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए खिलाफ खुल कर बोल रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश की जनता में विश्वास और आधार खो चुकी है।













No comments