ब्रेकिंग न्यूज़

CORONA UPDATE .... एक्टिव केस 272, आज 2 की मौत सिर्फ 22 नए पोसिटिव .... पढे लिस्ट ..???

जिले में मौत का आंकड़ा पहुंचा 527 पर, जून के 18 दिनों में 51 की मौत    

- जिले में अभी तक 171738 लोगो को लगी कोरोना की वेक्सीन  

- जिले मे कोरोना संक्रमित मरीजों की रोजाना हो रही मौत से मृत्यु दर पहुंची 3.02 % , रिकवरी रेट 95.43 %

खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला    

प्रदेश में कई दिनों से कोरोना एक्टिव केस कम हो रहे है। लेकिन कोरोना से हो रही मौत का सिलसिला जारी है। कपूरथला जिले में भी मृत्यु दर बढ़ रही है। जो कि गंभीर चिंता की बात है। कोरोना की रफ़्तार में कमी के चलते शुक्रवार को जिले में सिर्फ 22 नए पोसिटिव और 2 मरीजो की मौत हुई है। वहीँ मौत का आंकड़ा 527 पर पहुँच गया है। 
वहीँ जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ रणदीप सिंह ने बताया कि जिले में चल रही वेक्सिनेशन ड्राइव वेक्सीन आने के बाद फिर से निरंतर जारी हो गई है। और आज 2248 लोगो को वैक्सीन लगने के बाद जिले में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 171738 पर पहुँच गया है। उन्होंने सभी जिला वासिओ को वक्सीन करवाने की अपील भी की है। 
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार कपूरथला में शुक्रवार को आए 22 नए मामलों में 13 फरीदकोट लेब से, एंटीजन से 4 और अन्य लेब से 5 पोसिटिव की रिपोर्ट मिली है। वहीँ 2901 नए सेम्पल भी लिए गये है। वहीँ फरीदकोट लेब से 838 की रिपोर्ट नेगेटिव भी आई है।  
स्वस्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार अभी तक जिले में 17425 पोजिटिव के साथ साथ 16629 मरीज ठीक भी हुए है। 272 एक्टिव केस है वही 43 मरीज डिस्चार्ज भी किए गए हैं। 
- 2 संक्रमित मरीजो की मौत
स्वास्थ्य विभाग कपूरथला से मिली जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय महिला वासी धारीवाल और 65 वर्षीय महिला वासी सेफलाबाद की निजी अस्पताल जालंधर में उपचार के दौरान मौत हुई है। जिसके बाद जिले में मौत का आंकड़ा 527 पर पहुँच गया है। 

- लिस्ट में देखे कहां से किस की रिपोर्ट आई पोसिटिव ....   

No comments