ब्रेकिंग न्यूज़

सफाई सेवकों की हड़ताल में समर्थन देने पहुंचे भाजपाई ..... बोले, कर्मिओ की सभी मांगे जायज, सरकार पहल के आधार पर स्वीकार करे ---

- भाजपा मंडल अध्यक्ष महाजन सहित कई नेता कर्मिओ के साथ धरने पर बैठे, हड़ताल पहुंची 37 वें दिन   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

म्युनिसिपल मुलाजिम एक्शन कमेटी पंजाब के आह्वान पर प्रदेश में सभी नगर कौंसिल व निगमों के सफाई कर्मिओ द्वारा अपनी मांगों को लेकर जारी हड़ताल आज शुक्रवार को 37वें दिन में प्रवेश करने पर नगर निगम परिसर में सफाई सेवकों के चल रहे धरने पर पहुँच भाजपाइयों ने भी उनका समर्थन करते हुए सरकार से मांगे पहल के आधार पर माने जाने की मांग की है। 

इस मौके पर मंडल प्रधान धर्मपाल महाजन ने कहा कि सरकार को अपने किए वादे को पूरा करना चाहिए और कच्चे सफाई सेवकों को तुरंत पक्का करना चाहिए सफाई सेवको ने कोविड-19 के कठिन समय में जान हथेली पर रखकर शहर को स्वच्छ रखने का काम किया। अब पंजाब सरकार को उनकी सभी जायज मांगों को पहल के आधार पर मानना चाहिए। धर्मपाल महाजन ने कहा कि कैप्टन सरकार ने अपने साढ़े 4 साल के कार्यकाल में अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। घर-घर रोजगार देने का वादा करने वाली कैप्टन सरकार अपने कच्चे मुलाजिमों को पक्का नहीं कर रही तो नया रोजगार कहां से देगी। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों का भरपूर समर्थन करते हुए उनके हक में खड़ी है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि आने वाले समय में यदि भाजपा की सरकार बनती है तो सफाई कर्मचारियों को पक्का करते हुए उनकी सभी जायज मांगे पूरी की जाएंगी। उन्होंने ठेका प्रणाली खत्म करके सफाई सेवकों को पक्का करने की मांग भी की है। 

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्येकर्णी सदस्य यज्ञा दत्त ऐरी, जिला महासचिव जगदीश शर्मा, जिला भाजपा उप प्रधान अशोक माहला, पूर्व जिला प्रधान आकाश कालिया, पूर्व जिला महासचिव राजेश पासी विशेष रूप मे उपशित हुए।  वहीँ जिला NGO सेल के कॉनिविनिर राजेश मनन, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एडवोकेट पीयूष मनचन्दा, जिला गऊ रक्षा प्रमुख साहिल शर्मा, जिला लोकल बॉडी सेल कॉन्विनिर कमल प्रभकार, जिला स्वच्छ भारत अभियान कॉन्विनिर रविंदर शर्मा, NGO सेल के उप प्रधान शशि भूषण, मंडल महामंत्री अश्वनी तुली, मंडल उप प्रधान बॉबी शर्मा, मंडल उप प्रधान सतीश कटारिया, लीगल सेल कॉन्विनिर एडवोकेट पंकज शर्मा, मंडल उप प्रधान अनिल शर्मा, नरेश सेठी, प्रेम अग्रवाल, धर्मवीर बॉबी, बलदेव चन्नी, भाजपा युवा मोर्च के महासचिव गौरव महाजन युवा मोर्चा उप प्रधान सरबजीत बंटी, युवा मोर्चा उप प्रधान करण सिंह मान, युवा मोर्चा उप प्रधान भाविक आनंद, युवा मोर्चा सचिव अमरजीत, युवा मोर्चा सचिव अमन पंथरज, मिंटा, अमन वालिया आदि भी शामिल हुए। 

No comments