ब्रेकिंग न्यूज़

फ्रंटलाईन वर्करज़ कोर्स से संबंधित डीसी का अहम फैसला ...... पढ़े क्या ... ??

- कोविड फ्रंटलाईन वर्करज़ कोर्स की सीटों में विस्तार किया, 57 से बढा कर 130 की 

- प्रधानमंत्री मोदी ने की प्रशिक्षण ले रहे युवाओं से की वार्ता  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

प्रधानमंत्री कौंसिल विकास योजना के अंतर्गत कोविड फ्रंटलाईन वर्कर के तौर पर चलाए जा रहे मुफ़्त कोर्स की सीटों की संख्या अब 57 से बढा कर 130 कर दी गई है। इसका फैसला डीसी कपूरथला दीप्ति उप्पल ने लेते हुए कहा है कि इस कोर्स का युवाओं को बढावा मिल रहा है। 

उन्होंने यह भी बताया कि 21 दिन के इस कोर्स को पूरा करने उपरांत 500 रुपए की स्कालरशिप मिलेगी और अस्पताल में 3 महीनें की आन जॉब प्रशिक्षण पूरी करने के बाद लड़कियों को 1500 रुपए और लड़कों को 1000 रुपए स्कालरशिप मिलेगी। डीसी नें बताया कि आज इस कोर्स के अंतर्गत प्रशिक्षण लेने वालों के साथ देश के प्रधानमंत्री नरिन्दर मोदी की तरफ से भी वार्ता की गई। इस कोर्स से न केवल कोविड दौरान रोज़गार मिलेगा, बल्कि देश को इस कठिन समय में कुशल स्वास्थ्य कामगारों की ज़रूरत भी पूरी होगी।

इस अवसर पर प्रशिक्षण संस्था में योजना के नोडल अधिकारी नीलम महे, कोर्स के संचालक राजेश बाहरी और गौरव कुमार कैरियर काऊंसलर उपस्थित थे।

कैप्शन -कोविड फ्रंटलायन वर्कर कोर्स के अंतर्गत प्रशिक्षण ले रहे युवाओं के साथ प्रधानमंत्री की तरफ से बातचीत किये जाने की तस्वीर।

No comments