ब्रेकिंग न्यूज़

CORONA UPDATE .... कई दिनों की राहत के बाद आये 20 नए पोसिटिव, 2 की हुई मौत .... पढे लिस्ट ..???

जिले में मौत का आंकड़ा पहुंचा 541 पर, जून माह में 65 की हुई मौत    

3 जुलाई से मेगा वेक्सिनेशन केम्पो का होगा आयोजन     

- जिले में अभी तक 202157 लोगो को लगी कोरोना की वेक्सीन  

- जिले मे कोरोना संक्रमित मरीजों की रोजाना हो रही मौत से मृत्यु दर पहुंची 3.03 % , रिकवरी रेट 95.54 %

खबरनामा इंडिया संवाददाता। कपूरथला    

प्रदेश में कई दिनों से कोरोना एक्टिव केस कम हो रहे है। वही कोरोना से हो रही मौत का सिलसिला भी धीरे धीरे कम हो रहा था। लेकिन कई दिनों की राहत के बाद आज बुधवार को कपूरथला जिले में फिर से पोसिटिव मामलो का सिलसिला शुरू हुआ है जिसमे बुधवार को जिले में सिर्फ 20 नए पोसिटिव और 2 मरीजो की मौत हुई है। वहीँ मौत का आंकड़ा 541 पर पहुँच गया है। 
वहीँ जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ रणदीप सिंह ने बताया कि जिले में चल रही वेक्सिनेशन ड्राइव पिछले दो दिनों से दवाई की उपलब्धता न होने के चलते रुकी हुई है। और जिले में अभी तक 202157 लोगो की वैक्सीनेशन हो चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि 2 जुलाई को वेक्सीन की उपलब्धता के बाद 3 जुलाई से मेगा वेक्सिनेशन केम्पो का आयोजन किया जायगा। 
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार कपूरथला में बुधवार को आए 20 नए मामलों में 7 फरीदकोट लेब से और एक ट्रू नेट से पोसिटिव की रिपोर्ट मिली है। वहीँ 2463 नए सेम्पल भी लिए गये है। वहीँ फरीदकोट लेब से 519 की रिपोर्ट नेगेटिव भी आई है।  
स्वस्थ्य विभाग के प्रवक्ता के अनुसार अभी तक जिले में 17596 पोजिटिव के साथ 16964 मरीज ठीक भी हुए है। 94 एक्टिव केस है वही 14 मरीज डिस्चार्ज भी किए गए हैं। 
- 2 संक्रमित मरीजो की मौत
स्वास्थ्य विभाग कपूरथला से मिली जानकारी के अनुसार 85 वर्षीय महिला वासी सुलतानपुर लोधी की निजी अस्पताल जालंधर में तथा 87 वर्षीय बुजुर्ग वासी गांव रायपुर अराईया की जीएमसी अमृतसर में उपचार के दौरान मौत हुई है। जिसके बाद जिले में मौत का आंकड़ा 541 पर पहुँच गया है। 

- लिस्ट में देखे कहां से किस की रिपोर्ट आई पोसिटिव ....   


No comments