ब्रेकिंग न्यूज़

अप्राधिओं पर खाखी की पकड़ ...... हथियार तस्करी और लुटेरा गिरोह को पुलिस ने किया काबू , हथियार बरामद .... ???

- लुटेरों के कब्जे से 10 पिस्टल, एक राइफल.315 बोर, 06 मैगजीन और 11 जिंदा कारतूस हुए बरामद

- मध्य प्रदेश से तस्करी कर लाये गए थे हथियार, पेट्रोल पंप व किसानों से नकदी लूटने की रच रहे थे साजिश 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला   

पंजाब के कपूरथला में पेट्रोल पंपों और किसानों से पैसे लूटने की साजिश को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए आरोपिओ को काबू करने में सफलता हासिल की है। जिला पुलिस ने दावा किया है कि काबू किये गए बड़े लुटेरा गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है और मध्य प्रदेश से तस्करी किए गए हथियार और गोली सिक्का भी जब्त किया गया है। 

गिरोह के बारे में आगे खुलासा करते हुए एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खाख ने बताया कि जिले में पिछले कुछ समय से लुटेरों और हथियार तस्करी का एक गिरोह सक्रिय था और आज उनके कब्जे से 10 पिस्टल, एक राइफल .315 बोर,  06 मैगजीन और 11 जिंदा कारतूस बरामद कर चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

काबू किये गए गिरोह के सदस्यों की पहचान यादविंदर सिंह उर्फ याद(21) निवासी गांव लाख वरियान, हरसिमरनजीत सिंह (26) उर्फ सिमर निवासी गांव पट्टी चक बाल बहादुर, गुरजीत सिंह (29) निवासी ग्राम चोदरीवाल मंड,  तजिंदर सिंह (26) उर्फ रोमी निवासी गांव कैमपुरा , लखविंदर सिंह उर्फ बॉस निवासी गांव बाहुई कपूरथला और स्वीटी सिंह निवासी गांव बलवाड़ी (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है।

एसएसपी ने कहा कि फतु ढींगा थाने की पुलिस को एक सूचना मिली थी कि लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले कुछ अपराधी घातक हथियारों से लैस होकर ब्यास नदी के किनारे गांव मंड बग्गूवाल क्षेत्र में एकत्र हुए हैं और एक बड़ी लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना के बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए डीएसपी सुल्तानपुर लोधी सरवन सिंह बल की देखरेख में विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया और अपराधियों को गिरफ्तार करने और हथियार जब्त करने के लिए भेजा गया। पुलिस टीमों ने तुरंत इलाके की घेराबंदी की और पाया कि गिरोह के पांच सदस्य एक गड्ढे में जमा थे। और उनके पास घातक हथियार मोजूद थे वह किसी लूट की साजिश बना रहे थे।

एसएसपी ने यह भी बताया कि जब पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा तो अपराधियों ने पुलिस को देख मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क टीमों ने अपराधियों पर काबू पा लिया और चार को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी खख ने बताया कि यादविंदर सिंह उर्फ याद के पास से पुलिस की एक टीम ने 315 बोर की राइफल समेत तीन जिंदा कारतूस व तीन पिस्टल 7.65 बोर की बरामद की, जबकि दूसरी पुलिस टीम ने हरसिमरनजीत सिंह सिमर के कब्जे से 32 बोर की एक पिस्टल समेत दो जिंदा कारतूस व दो पिस्टल 7.65 बोर की जब्त की है। 

इसी तरह, तीसरी पुलिस टीम ने गुरजीत सिंह के कब्जे से एक पिस्तौल.315 बोर की और एक पिस्तौल  7.65 बोर की जब्त की है और चौथी टीम ने तजिन्दर सिंह रोमी से एक पिस्तौल .315 बोर के साथ 2 जिंदा कारतूस और एक पिस्तौल 7.62 बोर की जब्त की है। 

प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि गिरोह का मुखिया हरसिमरनजीत सिंह सिमर है और यह सभी आज पेट्रोल पंप और किसानों से नकदी लूटने के लिए एकत्र हुए थे। गिरफ्तार अपराधियों ने यह भी खुलासा किया कि सभी हथियार मध्य प्रदेश से उनके गिरोह सहयोगी स्वीटी सिंह पुत्र ख्याल सिंह निवासी गांव बलवाड़ी, उमरती, सेंदवान, मध्य प्रदेश से मंगवाए गए थे। उनके खिलाफ थाना फत्तू ढींगा में भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज किये गये है।

No comments