ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking ....... सेफ सिटी प्रोजेक्ट का आगाज होते ही आपराधिक तत्वों ने दी पुलिस को चुनौती ... जिस रास्ते से निकला फ्लेग मार्च चंद मिनट बाद वहीँ हुई स्नेचिंग .. ??

- शेखुपुर से एव्टिवा पर आर रहे बजुर्ग दम्पति से सुल्तानपुर रोड पर बाइक सवारों ने झपटी बालियां 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला   


कपूरथला शहर की जनता को सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिए एसएसपी कपूरथला द्वारा शुरू किए गए सेफ सिटी प्रोजेक्ट के आगाज होते ही अपराधिक तत्वों ने जिला पुलिस को चुनौती दे दी है। मंगलवार देर शाम एसएसपी कपूरथला द्वारा पीसीआर के नए मोटरसाइकिल और रैपिड रूरल रिस्पांस पुलिस वाहनों को हरी झंडी देकर रवाना कर शहर के कई क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाल जनता को सुरक्षित होने का एहसास करवाया गया। वहीँ जिस रास्ते से फ्लैग मार्च निकला उसी रास्ते पर चंद मिनटों बाद अपराधिक तत्वों ने एक्टिवा सवार एक बुजुर्ग दंपति से सोने की बालियां झपट ली। इस घटना में दोनों घायल निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। 

घायल बुजुर्ग दंपति के बेटे जंगवीर सिंह ने खबरनामा इंडिया को बताया कि शाम लगभग 6:45 बजे के करीब उसके पिता बलदेव सिंह तथा माता बचन कौर एक्टिवा पर शेखूपुर की तरफ से घर वापस आ गए थे। और रास्ते में उन्होंने पुलिस फ्लैग मार्च निकलता हुआ भी देखा। लेकिन जब वह सुल्तानपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे तो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने पीछे बैठी उनकी माता की बालियां झपट ली। जिससे एक्टिवा का संतुलन बिगड़ने से दोनों गिर गए और गंभीर घायल हो गए। 
जगबीर सिंह ने यह बताया कि घटना की सूचना कंट्रोल रूम पर देने के बाद डीएसपी सब डिवीजन को भी दे दी गई है फिलहाल उनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

No comments