ब्रेकिंग न्यूज़

सेफ सिटी प्रोजेक्ट ..... सुरक्षा व संरक्षा बढ़ाने के लिए एसएसपी ने सेफ सिटी प्रोजेक्ट का किया आगाज़ .....

- 24 हाई-टेक पीसीआर मोटरसाइकिल, 3 आरआरआरपी वाहन और ड्यूटी के लिए पुलिस कर्मियों के 3 दल किये तैनात   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला    

जिले की जनता की 24 घंटे निगरानी और प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए, कपूरथला पुलिस ने मंगलवार को शाम पीसीआर बाइक और रैपिड रूरल रिस्पांस पुलिस (आरआरआरपी) वाहनों के साथ सेफ सिटी प्रोजेक्ट के पहले चरण की शुरुआत की। और शहर के कई क्षेत्रों में चककर लगा कर जनता को सुरक्षा का एहसास करवाया। 

एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने 24 पीसीआर वाहनों और तीन आरआरआर पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखा रवाना करते हुए कहा कि यह पीसीआर मोटरसाइकिल और रैपिड रूरल रिस्पोंस वाहन चौबीसों घंटे ड्यूटी करते हुए कपूरथला और फगवाड़ा शहरों के कोने-कोने में घूमेंगे। उन्होंने कहा कि यह टीमें अपराध की किसी भी कॉल या कानून-व्यवस्था की स्थिति की सूचना मिलने के 20 मिनट के भीतर घटना स्थल पर पहुँच कर अपना काम शुरू कर देंगी।

सेफ सिटी कपूरथला परियोजना के पहले चरण के शुभारंभ के बाद एसएसपी ने कहा कि इस कदम से आम जनता के लिए एक सुरक्षित शहर सुनिश्चित होगा और परियोजना का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच निगरानी बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि इससे यातायात प्रबंधन में सुधार होगा, संदिग्ध लोगों की निगरानी, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की निगरानी, अस्माजिक तत्वों की गतिविधियों पर नियमित नजर रखने के के साथ सार्वजनिक स्थानों की निगरानी और आपदा प्रबंधन में भी मदद मिलेगी।

एसएसपी ने कहा कि समर्पित पुलिस कर्मचारियों की गश्त के लिए मोटरसाइकिलों और तकनीक से लैस आपातकालीन ग्रामीण प्रतिक्रिया प्रणाली वाहनों और पेशेवर रूप से सुसज्जित पुलिस कर्मियों की तैनाती के माध्यम से पूरे शहर को कवर किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि फगवाड़ा शहर में यातायात की समस्या के प्रबंधन के लिए तीन विशेष दल भी बनाए गए हैं. पहले ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के लिए विशिष्ट सथानों पर तैनात किया जाता था, लेकिन अब ट्रैफिक पुलिस वाले मोबाइल ड्यूटी करेंगे और ट्रैफिक जाम की सुचना मिलने पर वह जल्दी वहां पहुँच ट्रैफिक को नियंत्रित करेंगे जहां उन्हें इसके बारे में सूचित किया जाएगा।

एसएसपी ने कहा कि पहले चरण में फगवाड़ा अनुमंडल में 12 पीसीआर मोटरसाइकिल 24 घंटे ड्यूटी पर काम करेंगी और शहर में यातायात प्रबंधन के लिए तीन मोबाइल दस्ते भी तैनात किए गए हैं. उन्होंने कहा कि ये दस्ते यातायात को नियंत्रित करने में लगे रहेंगे और सड़कों से अतिक्रमण भी हटाएंगे ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके.

खख ने कहा कि कपूरथला पुलिस के अधिकारी शहर और बाजारों में यातायात के मुक्त प्रवाह के लिए अतिक्रमण मुक्त मार्ग बनाने के लिए शहर में परिषद के अधिकारियों के साथ-साथ दुकानदार संघों और अन्य संघों के साथ बैठक कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी येलो लाइन मार्किंग की जाएगी और शहर में इस लाइन के आगे किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि इस चरण में कपूरथला शहर में भी 12 पीसीआर मोटरसाइकिलों ने भी काम करना शुरू कर दिया है, और जल्द ही अगले चरण में हम इस परियोजना के तहत सुल्तानपुर लोधी और भुलत्थ मंडलों को कवर करेंगे। 

No comments