ब्रेकिंग न्यूज़

सीएम कैप्टन के नए आदेश ..... कुछ राहत के साथ 10 जुलाई तक बढ़ाई पाबंदियां…

बॉर, पब, अहाता 50 प्रतिशत कैप्सिटी के साथ अब खुल सकेंगे   

- कुछ शर्तो के साथ स्किल डिवेल्पमैंट सैंटर और यूनिवर्सिटीज़ में स्टाफ और स्टूडैंट भी बुलाए जा सकते हैं   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब   


प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलो को कम होते देख पंजाब सरकार द्वारा बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश में जनता को कुछ राहत देते हुए पाबंदीओ को 10 जुलाई तक बढ़ा दिया है। हालाँकि डेल्टा प्लस वेरिएंट के संक्रमण को देखते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह फिलहाल पूरी तरह से रिलेक्सेशन के मूड में नहीं है। मंगलवार को सीएम के नेृतत्व में हुई कोविड रिव्यू मीटिंग में पंजाब में चल रही पाबंदीयां 10 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। लेकिन साथ ही बॉर, पब, अहाता अब 50 प्रतिशत की कैप्सिटी के साथ खुल सकेंगे।
बता दें कि राज्य में कोविड को लेकर चल रही पाबंदीया 30 जून तक बढ़ाई गई थी। मंगलवार को वीडियो कान्फैर्सिंग के माध्यम से हुई बैठक में पंजाब सरकार द्वारा पाबंदीयां 10 जुलाई तक बढ़ाई गई हैं। वहीँ राज्य में अहाता, पब, बार इत्यादि 50 प्रतिशत कैप्सिटी से खुल सकेंगे। साथ ही स्किल डिवेल्पमैंट सैंटर और यूनिवर्सिटीज़ में स्टाफ और स्टूडैंट बुलाए जा सकते हैं। लेकिन इन्हें वैक्सीन की एक डोज़ अनिवार्य होगी।
ढाबा, रेस्तरां, होटल, पब अहाता इत्यादि के लिए सोशल डिस्टेसिंग, कम से कम वेक्सीन की एक डोज़ जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोविड नियमों का पालन करना अनिवार्य होगी। वहीँ यह भी स्पष्ट किया गया है कि नियमों का पालन करवाने के लिए मालिक की जिम्मेदारी होगी। 

No comments