ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking ...... कपूरथला में बर्गर हट पर लगी आग ...... ???

- आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला 


कपूरथला के रमणीक चौक के नजदीक बर्गर हट फास्टफूड शॉप पर अभी कुछ देर पहले भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण फिलहाल शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी कर दिया है। फिलहाल कोई जानी नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है। 
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मोके पर पहुँच गई और आवाजाही रोक दी गई ताकि दमकल विभाग के रेस्क्यू ऑप्रेशन में बाधा न हो। वहीं फायर ब्रिगेड के अधिकारी रविंद्र कुमार के अनुसार 2 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और आग पर काबू पा लिया गया। फायर कर्मियों के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।

No comments