पुलिस कार्यवाही मे राजनितिक दखलनदाजी के कारण ही हर रोज गोलीबारी, गैंगवार, हत्या हो रही है - हिक्की
- सीएम और ड़ीजीपी से मांग -- दोआबा क्षेत्र मे मालवा व माझा की तरह गैंगवार गन कल्चर बढ़ने से रोके
- प्रदेश में अगर अमन चैन लाना है तो पुलिस को राजनितिक से दबाव मुक्त रखना होगा
- हिक्की का आरोप --- पंजाब में युवाओ को हर घर नौकरी देने वाले नेताओ ने नशा व हथियार पकड़ाये
खबरनामा इंडिया संवाददाता। जालंधर
पंजाब के महानगर जालंधर मे हर रोज हो रही गैंगवार,गोलीबारी,हत्या जैसे आपराधिक घटनाओं पर पंजाब भाजपा युवा भाजपा के उप-प्रधान एडवोकेट अशोक सरीन हिक्की ने चिंता प्रकट कर राजनेताओ पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया की जालंधर मे राजनैतिक दखल की वजह से पुलिस अपराधियों पर सख़्ती नही कर पा रही है। हर रोज हो रही गोलीबारी गैंगवार हत्या राजनेताओ की पुलिस कार्यवाही मे दख़लंदाजी का नतीजा है। इसी वजह से पंजाब मे आम जनता,कारोबारियों, महिलाओं एवं युवाओं की सुरक्षा ख़तरे मे पड़ गयी है।
सरीन ने बताया युवाओं मे तेज़ी से बढ़ रहा गन कल्चर गंभीर चिंता का विषय है और दूसरी तरफ अमृतसर, बठिंडा, मालवा व माझा क्षेत्र की तरह अब दोआबा क्षेत्र मे भी गैंगवार कल्चर बढ़ रहा है। जिस पर पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह व ड़ीजीपी दिनकर गुप्ता को अपराधियों के ख़िलाफ़ सख्ती करवा हर जिला पुलिस प्रमुख को किसी भी प्रकार के राजनैतिक दख़ल के बिना काम करने के आदेश देने चाहिए।
सरीन ने पंजाब सरकार के नेताओ पर तंज कसते हुए कहा कि पंजाब के नौजवान राजनेताओ की गंदी राजनीति बेरोज़गारी व झूठे वादों के चलते नौजवान अपराधी बन रहे है। क्योंकि प्रदेश मे पढ़े लिखे युवाओ को हर घर नौकरी देने का वादा करने वाले नेताओ ने उनके हाथो मे नशा व हथियार पकड़ा दिए है। जिसके चलते पंजाब का हर माता - पिता, बहन - बेटी व सारा परिवार परेशान है। सरीन ने अंत मे पंजाब के मुख्यमंत्री व सभी राजनैतिक दलो के नेताओ से अपील करते हुए कहा की राज्य मे बढ़ रहे आपराधिक कल्चर नशा तस्करी के मामलो मे राजनैतिक बयानबाज़ी व आपसी मतभेदों से आरोप लगाने वाली राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट हो इस तरह की सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एक आवाज़ बुलंद कर असमाजिक तत्वों की समाप्ति के लिए कार्य कर पंजाब की जनता को अमन शांति का माहौल प्रधान करे।










No comments