ब्रेकिंग न्यूज़

श्री शनि जयंती शोभायात्रा .... जय जय शनिदेव के जयकारों की गूंज में भक्तों ने किया नमन .....

- कोरोड-19 नियमो की पालना करते हुए शनि भक्तो ने किये ज्योति स्वरूप के दर्शन  
- विधायक राणा ने भी नतमस्तक हो शनिदेव महाराज को किया नमन 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   


श्री शनि देव महाराज की जयंती के उपलक्ष में आज शाम श्री शनिधाम मंदिर शालीमार बाग प्रबंधक कमेटी ने कोविड-19 के नियमों की पालना करते हुए कपूरथला शहर के विभिन्न क्षेत्रों में श्री शनिदेव महाराज की शोभायात्रा निकाली है। जिसमें शहर के अधिकतर शनि भक्तों ने आस्था पूर्वक सोशल डिस्टेंस की पालना करते हुए श्री शनिदेव महाराज के ज्योति स्वरूप के दर्शन कर अपनी आस्था व्यक्त की। वही इस शोभायात्रा में क्षेत्र के विधायक राणा गुरजीत सिंह भी अपने कुछ पार्षदों सहित पहुंच शनि महाराज को नमन कर कोरोना मुक्ति की कामना की है।
बता दें कि श्री शनिधाम मंदिर शालीमार बाग परिसर से एक पालकी में श्री शनिदेव महाराज तथा श्री साईं जी के ज्योति स्वरूपों को विराजमान कर शोभा यात्रा का आरंभ किया गया। शोभायात्रा में शनि भक्त द्वारा जय जय शनिदेव तेरी जय हो के जैकारे लगते हुए माहौल भक्तिमय कर दिया। वर्णन योग्य है कि कोविड-19 के नियमों की पालना तथा सरकार के आदेशों को देखते हुए प्रबंधक कमेटी ने शोभायात्रा में इस बार लोगों को आमंत्रित नहीं किया था। लेकिन फिर भी कई शनि भक्त शोभायात्रा में शनि महाराज को नमन करने पहुंच गए और कोविड-19 के नियमों की पालना करते हुए शनि देव जी को नमन कर विश्व शांति तथा हर किसी के सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की है।



No comments