जिले में ‘मिशन रैड स्काई’ ------ 9 महीनें में 103 युवाओं ने नया जीवन किया शुरू -- डीसी
- युवाओं के जीवन को सही दिशा देने में सफल हुआ ‘मिशन रैड स्काई ’
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब सरकार की तरफ से नशे में लिप्त युवाओं को नशे की दलदल से निकाल कर मुख्य धारा में लाने के मंतव्य से शुरू किये गए ‘मिशन रैड स्काई’ को कपूरथला जिले में शानदार सफलता मिली है। अक्तूबर 2020 से अब तक 103 ऐसे युवा लड़के - लड़कियों को अलग -अलग कंपनियों में नौकरी मिली है। जिन्होंने नशा छोड कर ‘मिशन रैड स्काई’ के अंतर्गत इंटरव्यू पैनलों के माध्यम से इंटरव्यू दी और नौकरी प्राप्त की है। यह जानकारी डीसी दीप्ति उप्पल ने दी है।
उन्होंने कहा कि अक्तूबर 2020 में शुरुआत समय पर इस तरह के युवाओं की पहचान करना और फिर उन को ओट क्लिनिकों के साथ जोड़ कर नशे की मार से बचाना मुख्य उदेश्य था। जिसके लिए एसडीएम सुल्तानपुर लोधी को मिशन रैड स्काई के नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। इस मिशन के अंतर्गत ओट कलीनिकों के पास रजिस्टर्ड ऐसे युवाओं की पहचान की गई। जो कि पढ़े लिखे थे और नौकरी करने के योग्य थे। इसके इलावा स्व -रोज़गार के काबिल युवाओं की भी उनके कौशल अनुसार काम का चयन किया गया।
डीसी दीप्ती उप्पल ने बताया कि कपूरथला जिले में 103 युवाओं का अलग -अलग कंपनियों के लिए चयन किया गया है। उनको मासिक 6000 से 13000 रुपए तक पगार दी जाती है। इस के इलावा उनके कार्य अनुसार इंसैंटिव भी दिया जाता है। अक्तूबर और नवंबर 2020 दौरान 4 -4 युवाओं का नौकरी के लिए चयन हुआ जबकि दिसंबर और जनवरी में क्रमश 3 और 9 युवा नौकरी के लिए चुने गए। फरवरी 2021 दौरान 23, मार्च दौरान 18 और अप्रैल दौरान 8, मई दौरान 16 और जून में अब तक 18 युवाओं का नौकरी के लिए चयन हुआ है।
अलग -अलग नामी कंपनियाँ जैसे कि एशियन टायरज़, जुमैटो, प्रायम सिनेमा, गलैकसी ऐजूटैक, पुखराज हैल्थ केयर की तरफ से इन नौजवानों का चयन किया गया है। जिले में इस अभियान के अंतर्गत अगला कैंप 18 जून को फगवाड़ा में लगाया जा रहा है।











No comments