ब्रेकिंग न्यूज़

वेबिनार पर योग ...... योग को जीवन का हिस्सा बनाये -- रूबी वालिया

- कोरोना संकट में योग तनाव काम करने में बेहद कारगर सिद्ध हुआ है 

खबरनामा इंडिया बबलू।  कपूरथला  

हिंदू कन्या कॉलेज के शरीरिक शिक्षा विभाग द्वारा कोरोना नियमो की पालना करते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वेबिनार माध्यम से योग दिवस का सफल आयोजन किया गया। जिसमे अमेरिका से मैडम रूबी वालिया ने योग सत्र में योग विशेषज्ञ के रूप में भाग लिया और योग आसन करते समय शरीर को प्राप्त होने वाले लाभों के बारे में भी बताया। 

रूबी वालिया ने कहा कि हमें योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने की जरूरत है। तभी हम शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। उन्होंने विशेष रूप से आज की युवा पीढ़ी और विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि योग के माध्यम से वह जीवन के तनाव से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। शुगरबीपी योग माइग्रेन पर राम बाण बनकर काम करता है। कोरोना संकट में भी योग से हज़ारो लोगो ने तनाव को खत्म कर कोरोना को मात दी है। 

रूबी वालिया ने इस योग सत्र के दौरान डॉ नीतू भार्गव के माध्यम से श्रोताओं द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब बढ़ीया अंदाज में दिया और कहा कि हमें योगाभा्यास के लिए समय निकालकर जीवन में ढालने का संकल्प लेना होगा। 

गौरतलब है कि योग सत्र में कॉलेज गवर्निंग कमेटीविजन कमेटी के सदस्योंशिक्षकोंगणमान्य लोगों और शहर के छात्र-छात्राओं सहित करीब 150 लोग मौजूद थे। शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्‍यक्ष जसवंत कौर ने मंच संचालक की भूमिका निभाई। अंत में मैडम प्रिंसिपल डॉ अर्चना गर्ग ने मैडम रूबी वालिया और उपस्थित समूह दर्शकों का आभार जताया और सभी को योगाभ्यास में शामिल होने का संदेश दिया। योग सत्र का सीधा प्रसारण जूमयूट्यूब और फेसबुक पर किया गया। 

No comments