पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह आप में शामिल ..... सिख समाज से होगा पंजाब का सीएम -- केजरीवाल
- अकालियो ने केजरीवाल को काले झंडे दिखा किया विरोध, गो बैक के नारे भी लगे
खबरनामा इंडिया माझा इंचार्ज। अमृतसर, पंजाब
पंजाब में 2022 विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। इसी क्रम में सोमवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अमृतसर पहुंचे। जहां उन्होंने पंजाब के पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह को आप की सदस्यता लेने पर अभिवादन किया। वहीं दूसरी तरफ शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर अरविंद केजरीवाल का विरोध भी किया। अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री सिख समाज से ही बनेगा। कियोंकि यह दुनिया भर के सिखों का यह अधिकार है।
बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सोमवार को दोपहर अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। वही अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाकर विरोध किया और गो बैक के नारे लगाने शुरू कर दिए। हालांकि पुलिस प्रशासन ने विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को एयरपोर्ट से काफी दूर रोक दिया था। विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि केजरीवाल की नीतियां पंजाब और सिख पंथ विरोधी है। इसलिए केजरीवाल को पंजाब में उनकी पार्टी सफल नहीं होने देगी।













No comments