जरूरी सूचना ..... 3 जुलाई को शहर के इन 7 स्थानों पर लगेगी वैक्सिंन की डोज़ ... पढ़े ..????
- श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर के सहित 7 विभिन्न स्थानों में पहली डोज और दूसरी डोज़ के लिए आयोजित होंगे कैंप -- डॉ धवन
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब सरकार द्वारा कोरोना की वैक्सिंग के संबंध में आए नये निर्देशों के अनुसार और वैक्सिंन दवाई की उपलब्धता को देखते हुए 3 जुलाई शनिवार को कपूरथला शहर के धार्मिक परिसर श्री सत्य नारायण मंदिर, राधा स्वामी सत्संग घर, पुलिस लाइन, श्री नीलकंठ मंदिर अर्बन एस्टेट, अमरनाथ स्कूल नजदीक बस स्टैंड, प्राचीन शिव मंदिर नजदीक बाईपास और फिटनेस जिम अमृतसर रोड परिसर में वैक्सीनेशन कैंप आयोजन किया जा रहा हैं। इस बात की जानकारी एसएमओ डॉ संदीप धवन ने देते हुए बताया कि शनिवार को सुबह 10 बजे से को-वैक्सीन की पहले और दूसरी डोज़ लगाई जायगी। ,जिसमे कोवेक्सीन और कोविशिलङ दोनों दवाई उपलब्ध होंगी। यह केम्प स्वास्थ्य विभाग की टीम के सहयोग से आयोजित किया जायगा।
वहीँ श्री सत्यनारायण मंदिर के सेवादार नरेश गोसाई ने वेक्सिनेशन के लिए आने वाले लोगो से आग्रह किया कि वह अपनी पहचान के लिए आईडी कार्ड की कॉपी साथ जरूर लाये। उन्होंने यह भी बताया कि वेक्सिनेशन के उपरांत बैठने व जलपान की व्यवस्था मदिर प्रबंधक कमेटी की तरफ से की गई है।










No comments