डीसी के नए आदेश ..... इस केटेगिरी के लोगो को वेक्सीन की दूसरी डोज़ तय समय से पहले भी लग सकेगी ... पढ़े ... ???
- विदेश में शिक्षा, नौकरी करने व टोकियो ओलंपिक के लिए जाने वाले खिलाड़ी व सहायक स्टाफ को तय समय से पहले कोवीशील्ड की दूसरी डोज मंजूरी
- दस्तावेजों की जाँच और संबंधित डिवीज़न के एसडीएम की मंजूरी के बाद स्वास्थ्य विभाग लगाएगा वेक्सीन
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
डीसी कपूरथला ने सोमवार को एक आदेश जारी कर कोवीशील्ड वेक्सीन की दूसरी डोज निर्धारित समय (84 दिन) से पहले लगवाने के नए दिशानिर्देश जारी किए गए है। इसकी जानकारी देते हुए डीसी दीप्ति उप्पल ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से जारी निर्देशानुसार विदेश में शिक्षा के लिए जाने वाले विद्यार्थी, विदेश में नौकरी करने के लिए जाने वाले लोग, टोकियो ओलंपिक के लिए जाने वाले भारतीय दल के खिलाड़ी व सहायक स्टाफ कोवीशील्ड की दूसरी डोज निर्धारित समय से पहले लगवा सकते है। जिले में इस सबंधी मंजूरी के लिए सभी एसडीएम को अधिकारित किया गया है। और कोई भी एसएमओ किसी भी व्यक्ति को कोवीशील्ड वेक्सीन की दूसरी डोज एसडीएम की मंजूरी के बिना नहीं लगा सकेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि एसडीएम द्वारा मंजूरी देने के समय यह यकीनी बनाया जाएगा कि आवेदनकर्ता को कोवीशील्ड की पहली डोज लगी को 28 दिन का समय हो गया हो। इसके अलावा उसके विदेश जाने के कारणों का भी पता लगाया जाएगा। जिस सबंधी दस्तावेज भी देखे जाएंगे।
विदेश पढ़ने जाने वाले विद्यार्थियों के लिए दाखिल ऑफर, स्टडी वीजा, नौकरी वालों के लिए इंटरव्यू कॉल या पत्र आदि तथा टोकियो ओलंपिक के लिए भाग लेने बारे नॉमिनेशन के दस्तावेज देखे जाएंगे।













No comments