Breaking ....... कपूरथला में इलेक्ट्रॉनिक शॉप में लगी भीषण आग, लाखो का सामान हुआ राख ..... ??
- आग लगी देख पड़ोसियों ने दमकल विभाग को किया सूचित, एक घंटा चला रेस्क्यू ऑपरेशन
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला के घनी आबादी वाले क्षेत्र सीन पुरा चौक के नजदीक कुछ देर पहले लगभग साढ़े आठ बजे एक इलेक्ट्रॉनिक शॉप में आग लगने से लाखो रुपए का सामान जल कर खाक होने की खबर है। बंद दुकान से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद दमकल विभाग ने लगभग एक घंटा का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर आग पर काबू पाया है। आग लगने की इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान होने का अंदाजा है।
जानकारी अनुसार कपूरथला के सीन पुरा चौक के नजदीक रमन इलेक्ट्रॉनिक शॉप में अभी कुछ देर पहले लोगों ने धुआं निकलता देखा तो तुरंत फायर ब्रिगेड और सिटी थाना पुलिस को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। दुकान मालिक से सम्पर्क नहीं होने तथा भीषण आग को बुझाने के लिए पुलिस की मौजूदगी में शॉप के ताले तोड़ कर आग बुझाई गई। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल दुकान में पड़ा इलेक्ट्रॉनिक का सामान और मोबाइल फोन आदि जलकर राख हो गए हैं। और लाखों रुपए का नुकसान होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।













No comments