ब्रेकिंग न्यूज़

सेवा सिंह की सेवाएं लेने से बचें ...... प्लॉट बिक्री के नाम पर 30 लाख की ठगी .... ???

- प्लाट का सौदा कर ठगी करने वाले सेवा सिंह पर पहले भी 15 फ्रॉड के मामले हैं दर्ज   

खबरनामा इंडिया संवाददाता। जालंधर  

पंजाब के जालंधर में आजकल सेवा सिंह का नाम उसकी गतिविधियो के चलते चर्चा का विषय बना हुआ है। अभी तक ठगी के 15 मामले में शामिल होने के चलते अब नए मामले में एक व्यक्ति को प्लाट बेचने के नाम पर 30 लाख की ठगी करने की सूचना है। बताया जा रहा है कि जिस प्लॉट का उसने बयाना किया उसका बयाना पहले किसी अन्य व्यक्ति से कर चुका था। शिकायत पुलिस तक पहुंचने के बाद आरोपी सेवा सिंह के खिलाफ एक और ठगी का मामला दर्ज कर लिया गया है। जबकि पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि उक्त सेवा सिंह पर पहले भी 15 फ्रॉड के मामले चल रहे हैं।

जानकारी अनुसार जालंधर के हरगोबिंद नगर वासी सुनील कुमार ने जोगिंदर नगर रोड के सेवा सिंह के साथ डेढ़ करोड़ में आदमपुर के गांव महिमदपुर में 20 कनाल 207 फुट भूमि का सौदा किया था। जिसके बयाने के तौर पर उसे एक लाख कैश व 29 लाख का चेक दिया था तब सेवा सिंह ने कहा था कि जमीन की मालिक बलविंदर कौर विदेश में रहती है। उससे नोटरी अटेस्टेड हल्फिया बयान मंगवा देगा कि उसे वह जमीन बेचने में कोई एतराज नहीं है।

इसी दौरान सुनील को मालूम हुआ कि सेवा सिंह ने इसी जमीन का बयाना सोढल रोड वासी ईश्वर चंद ओर देवराज के साथ भी कर चुका है। उसने इनसे 28.50 लाख भी लिए हैं ,इसके बाद ना तो उसने रकम वापस की और ना ही करवाई है। पुलिस जांच में आरोपों की पुष्टि भी हो गई है। 

No comments