पंजाब के लिए चुनावी दांव ..... केजरीवाल ने चुनावों से पहले पंजाब की जनता से किए 3 बड़े वादे. ....????
- दिल्ली की तर्ज पर पंजाब की जनता को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, पुराने बिल माफ तथा 24 घंटे पावर सप्लाई देंगे -- केजरीवाल
- बोले --- यह वादा केजरीवाल का है कैप्टन का नहीं
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब, नई दिल्ली
आगामी वर्ष पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले जहां विभिन्न राजनीतिक पार्टियां अपने - अपने ढंग से सरगर्म होते हुए प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने के लिए जनता को अपने वादों से लुभाने का हर संभव प्रयास कर रही है। वही आम आदमी पार्टी ने भी चुनावों से पहले दिल्ली वाला दांव खेलते हुए पंजाब की जनता से 3 बड़े वादे किए हैं। जिसमे हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, पुराने बिल माफ़ तथा 24 घंटे पावर सप्लाई पंजाब की जनता को देने का दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने वादा किया है।
केजरीवाल ने कहा कि गरीबों के बिजली के बिल 70 हजार तक आ रहे हैं। फिर उनका कनेक्शन काट दिए जाते है। प्रदेश में आप की सरकार बनने पर ऐसी जनता को पूरा सम्मान दिया जाएगा और कनेक्शन जोड़े जाएंगे। पुराने घरेलू बिजली के बिल हैं जो माफ होंगे। 300 यूनिट फ्री बिजली से 80% लोगों का बिजली का बिल जीरो हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केजरीवाल की गारंटी है, कैप्टन के वादे नहीं। कैप्टन के वादे 5 साल में भी पूरे नहीं हुए। हमारी सरकार जैसे ही बनेगी यह वादे तुरंत पुरे होंगे।
मंगलवार को पत्रकारों से चंडीगढ़ में रूबरू हुए अरविंद केजरीवाल ने बहबल कलां में हुए बेअदबी मामले में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होगा उसे सजा दी जाएगी। उन्होंने पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह की ओर इशारा करते हुए यह भी कहा कि जब कोई अधिकारी इस मामले की निष्पक्षता से जांच कर रहा था तो सरकार ने उसे SIT से हटा दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चंडीगढ़ में अरविंद केजरीवाल के साथ सांसद भगवंत मान, दलजीत सिंह चीमा, पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह, राधव चड्डा और दिल्ली के अलावा पंजाब के विधायक भी थे।













No comments