आत्महत्या ...... कपूरथला में ब्याही जालंधर की युवती ने मायके घर पहुंच जहरीला पदार्थ निगला .... ???
- कपूरथला के युवक से की थी लव मैरिज, घरेलू कलह के चलते मायके पहुंच उठाया कदम
- विधवा माँ को भेजा क्लोड़ड्रिंक लेने वापिस आकर माँ ने देखा तो बेटी बेहोश पड़ी थी, अस्पातल पहुँच हुई मौत
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। जालंधर, पंजाब
पंजाब के जा लंधर की युवती और ने लव मैरिज के बाद पति की मारपीट व घरेलू झगड़े से तंग होकर मायके घर पहुँच जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि कपूरथला में ब्याही युवती ने अपने पति द्वारा रोजमर्रा मारपीट करने से तंग होकर मायके आई थी। जहां उसने मां को कोल्ड ड्रिंक पीने का बहाना बना बाजार भेज दिया था। फ़िलहाल संबंधित पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी अनुसार जालंधर के आर्य नगर वासी मनजीत कौर ने पुलिस को बताया कि उनके पति की 12 साल पहले माैत हो गई थी। उसके 5 बच्चो में से बेटी सोमा ने कपूरथला के मोहल्ला खजांचिया वासी हनी के साथ लव-मैरिज करवाई थी। पहले इस विवाह से वह सहमत नहीं थी लेकिन बाद में बेटी सोम के साथ सहमत हो गई।और पिछले वर्ष फरवरी में उन्होंने लड़के के परिवार के साथ मिलकर गुरुद्वारे में सोमा उर्फ रिंकी और हनी के फेरे करवा शादी करवा दी है।
मनजीत कौर ने बताया कि कुछ समय बाद ही उसकी बेटी सोमा व उसके पति हनी के बीच किसी न किसी बात को लेकर अनबन होने लगी और कई बार झगड़ा भी हुआ। कई बार राजीनामा भी हुआ। वह हर बार लड़की को समझा-बुझाकर ससुराल भेज देते थे। 12 जून को उनकी बेटी सोमा अचानक मायके आई। उसके शरीर पर ताजी चोट भी थी। उसने बताया कि मेरा पति के साथ झगड़ा हुआ है। वह मुझे बार-बार मानसिक तौर पर परेशान करता रहता है। उसने अपनी लड़की को रोटी दी और मन शांत रखने की सलाह दी।
लेकिन थोड़ी देर बेटी ने कहा कि उसे लिम्का पीने का मन है। तो उसके कहने पर वह बाजार से लिम्का लेकर लौटी तो देखा कि बेटी सोमा बेहोशी की हालत में बैड से नीचे गिरी हुई थी। जब उसने पूछा तो बेटी ने कहा कि उसने कोई जहरीली चीज खा ली है। उसी वक्त रिश्तेदारो की मदद से सोमा को अस्पताल ले गई। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।













No comments