ब्रेकिंग न्यूज़

शेखूपुर में जलसंकट ..... भाजपा नेता बोले. --- निगम प्रशासन लोगों की प्यास बुझाने में विफल

- भाजपा नेता राजेश मनन निजी खर्च पर पानी खरीद लोगों को दे रहे 

 खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला 

कपूरथला शहर के वार्ड 33 के लोग कई दिनों से जलसंकट से जूझ रहे हैं। और निगम प्रशासन उनकी प्यास बुझाने में विफल साबित हुआ है। यह शब्द भाजपा एनजीओ सेल के जिला अधक्ष्य राजेश मनन ने कहते हुए बताया कि वह लोगों की समस्या को देखते हुए निजी खर्च पर पानी खरीद लोगों को दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड 33 में पेयजल संकट गहराने पर जब निगम से मदद नहीं मिली तो उन्होंने अपने स्तर से प्रभावित घरों को पानी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। 

शनिवार और रविवार को सैंकड़ो परिवारों के लिए 6 टेंकर भिजवा कर लोगो की समस्या को दूर किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल प्रधान धर्मपाल महाजन एवं भाजपा युवा मोर्चा मंडल प्रधान एडवोकेट पियूष मनचंदा ने कहा कि राजेश मनन निःस्वार्थ भाव से जिस तरह गरीब असहाय ज़रूरतमंदों के प्रति उनका प्रयास काबिले तारीफ है। 

राजेश मनन नगर के महापुरुष है नर सेवा करते हैं। कहीं कोई गरीब भूखा मिल जाए,अपना पैसा गाड़ी हर एक चीज देकर गरीबों के प्रति अपना पैसा लगाकर घायल होने वाले का इलाज कराते हैं। ऐसे ही शेखूपुर में पानी कि समस्या का जब उनको पता चला तो तुरंत उन्होंने अपने पैसे से पानी के टेंकर मंगवा कर लोगो को पानी बांटा।भाजपा प्रदेश कार्यकारणी कमेटी के सदस्य यगदत्त ऐरी ने कहा कि हम मानव हैं और मानव होने के नाते हमारा पहला धर्म मानवता का परिचय देना है।लेकिन आज समाज जिस दिशा पर जा रहा है।उसको देखकर ऐसा अहसास होता है कि इंसान में इंसानियत का और आत्मियता का अभाव होता जा रहा है।लेकिन समाज के कुछ लोग ऐसे भी हैं जो समाजसेवा के माध्यम से मानवता का परिचय देते रहते हैं।साथ ही समाज के लोगों को मानवता का पाठ भी पढ़ाते हैं।कहा कि जीवन में समाजसेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं है।समाज के प्रत्येक नागरिक को अपने सामाजिक एवं पारिवारिक दायित्वों के साथ-साथ समाजसेवा के लिए भी समय अवश्य निकालना चाहिए।राजेश मनन जैसे समाजसेवी के प्रति सराहना की।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य शाम सुन्दर अग्रवाल,जिला महामंत्री जगदीश शर्मा,पूर्व जिला अधक्ष्य आकाश कालिया,पूर्व जिला महासचिव राजेश पासी मंडल महामंत्री अश्वनी तुली,लोकल बॉडी सेल जिला कन्वीनर कमल प्रभाकर,मंडल उपाध्क्षय रूपचंद बॉबी आदि उपस्थित थे।

No comments