ब्रेकिंग न्यूज़

प्रेम प्रसंगों के कारण खुद ही उजाडा सुहाग ...... दो बच्चों की मां ने पति को उतारा मौत के घाट,.. पढ़े कहाँ ..... ???

- मर्तक के रिश्तेदारो की शिकायत के बाद पूछताछ में आरोपी महिला ने कबूला जुर्म, प्रेमी भी गिरफ्तार   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। रूपनगर, पंजाब   

पंजाब के जिला रूपनगर में दो बच्ची की माँ द्वारा खुद ही अपने पति की हत्या कर अपना सुहाग उजाड़ लेने की खबर है। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर तेजधार हथियार से पति की हत्या की है।  गांव वासिओ और रिश्तेदारों की शिकायत के बाद संबंधित थाना की पुलिस दवारा पूछताछ में महिला ने जुर्म कबूलने के बाद महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी अनुसार हरजीत सिंह वासी गांव चूहड़ माजरा की पत्नी जसवीर कौर ने अपने प्रेमी कुलविंदर सिंह वासी गांव कंधोला टपरिया के साथ मिलकर आपने पति हरजीत सिंह की हत्या कर दी। पति की हत्या करने के बाद पत्नी जसवीर कौर आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार करने की फिराक में थी। लेकिन गांव वालों ने शक होने पर मृतक के रिश्तेदारों से बात कर पुलिस को सूचना दे दी। रिश्तेदारों तथा गांव वासियों की सूचना के बाद पुलिस ने जब जसवीर कौर से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया और हत्या में उपयोग किए गए तेजधार हथियार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी जसवीर कौर तथा उसके प्रेमी कुलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

No comments