संघर्ष ----- रेलवे कर्मचारियों के 13450 पदों को समाप्त करने के फरमान का RCFEU करेगी विरोध ...
- RCF कर्मी मोमबत्तियां जलाकर 20 जून को कोरोना पीड़ितों को करेंगे याद -- सरबजीत सिंह
खबरनामा इंडिया। ब्यूरो। कपूरथला
रेलवे कर्मचारियों के 13450 पदों को समाप्त करने के फरमान का RCFEU आने वाले दिनों में डटकर विरोध करेगी। यह फैसला RCF कर्मिओ की विशेष बैठक में लिया गया। और वहीँ यह फैसला भी लिया गया कि देश में कोरोना की भेंट चढ़ चुके लोगो और कोरोना योद्धाओं के समर्थन में 20 जून रविवार को शाम 7 से 8 बजे तक RCF कर्मी मोमबत्ती जलाकर पीड़ितों को याद करेंगे।
मीटिंग को संबोधित करते हुए मनजीत सिंह बाजवा, संयुक्त सचिव RCFEU ने कहा कि करोना की आड़ में केंद्र सरकार व आरसीएफ प्रशासन अपनी मनमानी कर रहा है। अब समय आ गया है कि केंद्र सरकार व आरसीएफ प्रशासन की गलत नीतियों को चुनौती देने के लिए संघर्ष के मैदान में उतरा जाए। उन्होंने कहा कि एक तरफ आरसीएफ प्रशासन उत्पादन बढ़ाने की ढींगे मार रहा है और धड़ाधड़ आउटसोर्सिंग करने की कोशिश कर रहा है। परंतु दूसरी तरफ सैकड़े एक्ट अप्रेंटिस पास कर्मचारियों को उत्पादन क्षेत्र में भेजने से आनाकानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन के नापाक इरादे इसी बात से समझे जा सकते हैं कि देश में बेरोजगारी ऐतिहासिक चरम पर पहुंच चुकी है। और सरकार व प्रशासन पूरी बेशर्मी के साथ कर्मचारियों की नई भर्ती करने से इंकार कर रहा है।
हरविंदर पाल कैशियर आरसीएफईयू ने कहा कि प्रशासन का नारा है "इस बार, 2 हजार से पार" परंतु मटेरियल की कमी के कारण बहुत सारी स्टेजों पर कर्मचारियों को काम नहीं मिल पा रहा है। सरकार की तरह आरसीएफ प्रशासन भी अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से निभाने की बजाय सब कुछ करोना संकट पर डालना चाहता है जिसके खिलाफ यूनियन आने वाले दिनों में जोरदार संघर्ष करेगी। मीटिंग में दर्शन लाल, नरेंद्र कुमार, सुखविंदर सिंह सुखी, शरनजीत सिंह, गुरतेज सिंह, परविंदर सिंह, तलविंदर सिंह, तरलोचन सिंह, बलदेव राज, अमृत सिंह आदि विशेष रूप में शामिल थे।










No comments