फायरिंग ....... जमीन का कब्जा नहीं देने पर फायरिंग में एक की मौत ... ???
- तरनतारन के गांव गहरी में 8 कनाल भूमि का कब्ज़ा लेने आये लोगो ने की फायरिंग, मामला दर्ज
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। तरनतारन, पंजाब
पंजाब के जिला तरनतारन के गांव गहरी में 8 कनाल भूमि का कब्ज़ा लेने आये दो गुटों में फायरिंग होने की खबर है। और इस फायरिंग में 55 वर्षीय रेशम सिंह की मौत के साथ साथ दो गंभीर घायल भी हुए है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। वही सभी फरार आरोपिओ की तलाश जारी है।
जानकारी अनुसार 8 कनाल जमीन बेचने के बाद उसका कब्जा नहीं दिया जा रहा था। मनजिंदर सिंह कब्जा लेने के लिए उसी जमीन पर अपने साथियों के साथ पहुंचा। विवाद के दौरान मनजीत सिंह के ग्रुप में गोलियां चला दी। इस घटना में रेशम सिंह की मौके पर मौत हो गई है। जबकि जसवंत सिंह और मुल्तान सिंह गंभीर घायल है।
डीएसपी सुच्चा सिंह के अनुसार गांव गहरी में रेशम सिंह का मनजिंदर सिंह से भूमि विवाद चल रहा था। इसी के चलते मनजिंदर सिंह जो अपने साथियों के साथ कब्ज़ा लेने आया था ने मिलकर गोलियां चला दी। वहीं दूसरी तरफ रेशम सिंह को गोली लगने से मौके पर मौत हो गई है जबकि 2 अन्य लोग घायल भी है। थाना सराय अमानत खां प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।













No comments