ब्रेकिंग न्यूज़

हत्या ----- मामूली तकरार को लेकर पड़ोसी ने किसान पर किया हमला, मौत .....

- तकरार की शिकायत लेकर परिजनों के पास गया तो आरोपी ने कर दिया हमला  

खबरनामा इंडिया माझा इंचार्ज। अमृतसर   

पंजाब के अमृतसर जिले में गांव लश्करी नंगल में एक पड़ोसी ने मामूली तकरार को लेकर किसान की हत्या करने की खबर है। जानकारी अनुसार वारदात मामूली तकरार के चलते अंजाम दी गई। घटना की सुचना मिलने पर मोके पर पहुंचे डीएसपी अजनाला विपन कुमार और एसएचओ थाना झंडेर चरनजीत सिंह ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कारवाही शुरू कर दी है। 

जानकारी अनुसार हरमन सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह शुकवार शाम को बलकार सिंह के घर के आगे से ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। और इसी दौरान हरमन और बलकार में किसी बात को लेकर तकरार हो गई। शनिवार सुबह बलकार सिंह जब हरमन की शिकायत करने उसके परिजनों के पास गया तो हरमन ने उस पर हमला कर दिया। हमले में बलकार बुरी तरह घायल हो गया। जिसकी अस्पताल में लेजाने पर मौत हो गई। फ़िलहाल संबंधित थाना की पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

No comments