फूड सप्लाई विभाग की कार्रवाई ...... गेहूं वितरण मामले में 4 फूड इंस्पेक्टर निलंबित ....???
- सुलतानपुर लोधी ब्लॉक से गेहूं वितरण के मामले को लेकर विभाग को मिली थी शिकायतें
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब के फूड एंड सिविल सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशू के आदेशों पर कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी में तैनात चार फूड इंस्पेक्टरों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह आदेश जारी करते हुए फूड सप्लाई मंत्री भारत भूषण ने बताया कि विभाग को इन चारों इंस्पेक्टरों के खिलाफ शिकायत मिली थी कि इन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत वितरित की जाने वाली गेहूं का वितरण लाभार्थियों को नहीं दिया था। उक्त शिकायत मिलने के बाद प्राथमिक जांच में पाया गया कि यह चारों फूड इंस्पेक्टर दोषी है इसलिए इन्हें तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि उक्त मामले मे विवेक शर्मा, भूपिंदर सिंह, विकास सेठी और राजेश्वर सिंह को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया गया है।
फूड सप्लाई मंत्री भारत भूषण ने यह भी बताया कि आगे की जांच उपनिदेशक पटियाला को सौंप दी गई है। और 15 दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट पेश किए जाने का भी कहा है। आशु ने अन्य कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विभाग में किसी तरह का भी भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।












No comments