राहत की खबर ---- जिले में 2 लाख से अधिक लोगों की हुई वेक्सिनेशन ......
- सब से अधिक सीनियर सिटिजन श्रेणी को लगी वैक्सीन
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब में कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सभी वर्गो के लिए कोरोना की वैक्सीन लगाने के सरकार के आदेशों के बाद कपूरथला जिले में अभी तक 2 से अधिक लोगो को वैक्सीनेशन लगाई जा चुकी है। 16 जनवरी 2021 को सिविल अस्पताल में पहली डोज़ के बाद 26 जून 2021 तक कुल 2,00,664 व्यक्तियों को वैक्सीन की डोज़ लगी है।
सिविल सर्जन डॉ परमिंदर कौर के आदेश पर डीआईओ डॉ रणदीप सिंह से मिली जानकारी अनुसार कपूरथला जिले में सभी स्थायी 29 सैशन साईटों पर वैक्सीनेशन हो रही है और 18 वर्ष से अधिक सभी वर्ग जिनमे निर्माण कामगारों, सीनियर सिटीज़नों, पढाई के लिए विदेश जाने वाले छात्रों, गंभीर बीमारियों वाले तथा अन्य श्रेणी की वैक्सीनेशन हो रही है। सब से अधिक खतरे वाले सीनियर सिटीजन श्रेणी को सबसे ज़्यादा वैक्सीन लगी है। जिसके अंतर्गत अब तक 84652 को पहली डोज़ और 11561 को दूसरी डोज़ का टीकाकरण हुआ है। इसके इलावा 45 से 60 साल के आयु वर्ग में 34004 को पहली और 5159 को दूसरी डोज़ लग चुकी है। इसी तरह 18 से 44 वर्ष वर्ग के 30733 कामगारों और 15384 अन्य को टीकाकरण हुआ है।
इसी तरह 18 से 44 आयु वर्ग के निर्माण कामगार जो कि पंजाब कंस्ट्रक्शन वर्करज़ वैलफेयर बोर्ड के पास रजिस्टर्ड हैं, में से 4403 और इसी आयु वर्ग में गंभीर बीमारियों वाली श्रेणी में 13606 का टीकाकरण हुआ है।
डिप्टी कमिश्नर ने लोगों से अपील की है कि जिस श्रेणी और आयु वर्ग के लोगों की वैक्सीनेशन हो रही है ,वह तुरंत अपने नजदीकी वैक्सीनेशन प्वाईंट में जा कर वैक्सीनेशन करवाए, जिससे वह महामारी से बच सकें।













No comments